लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बंगाल उपचुनाव में बागी टीएमसी गुट का दांव:नंदीग्राम और रेजीनगर से मुस्लिम चेहरों को उतारा, किसे मिला टिकट? – Who Did The Rebel Tmc Faction Name As Candidates For Nandigram And Rejinagar Bypolls?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने सोमवार को छह अक्तूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट से मोहम्मद एतेशामुल हक को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट से सफीउद्दीन शेख चुनाव लड़ेंगे। दोनों नामों के एलान के साथ ही इन दोनों सीटों पर टीएमसी के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। यह मुकाबला इसलिए भी अहम है क्योंकि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद पार्टी में विभाजन हुआ था। इसके बाद यह बागी गुट का पहला बड़ा चुनावी मुकाबला है।


ममता बनर्जी के चुनाव न लड़ने से क्या बदला?


  • बागी गुट ने पहले कहा था कि अगर ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से चुनाव लड़ती हैं तो वह इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा। अब ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का फैसला नहीं किया है। इसके बाद बागी गुट ने मोहम्मद एतेशामुल हक को मैदान में उतार दिया।

  • वहीं, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने रविवार को नंदीग्राम से नए चेहरे संचित प्रधानी डे को उम्मीदवार बनाया था। रेजीनगर से इस गुट ने पूर्व विधायक रबीउल आलम चौधरी को टिकट दिया है। इस तरह दोनों सीटों पर टीएमसी के दोनों गुटों के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे।

क्या उपचुनाव टीएमसी के दो गुटों की ताकत की परीक्षा बन गया है?

नंदीग्राम और रेजीनगर के उपचुनाव अब केवल विधानसभा सीटों का मुकाबला नहीं रह गए हैं। दोनों गुट इन चुनावों के जरिए खुद को असली तृणमूल कांग्रेस साबित करने की कोशिश करेंगे। पार्टी के नाम, संगठन पर नियंत्रण और चुनाव चिह्न को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद पहले से चल रहा है। निर्वाचन आयोग दोनों गुटों के दावों पर सुनवाई कर चुका है। दोनों पक्ष टीएमसी के नाम, संगठनात्मक ढांचे, संपत्तियों और ‘जोड़ा घास फूल’ चुनाव चिह्न पर अपना दावा कर रहे हैं। ऐसे में उपचुनाव के नतीजे दोनों गुटों की राजनीतिक पकड़ का शुरुआती संकेत दे सकते हैं। दूसरी ओर भाजपा भी टीएमसी में हुई इस टूट का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गणपति उत्सव:अमित शाह ने परिवार संग किए लालबागचा राजा के दर्शन, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना की पूजा – Ganpati Festival Amit Shah Offers Prayers At Lalbaugcha Raja Family Telangana Cm Revanth Reddy Performs Puja

जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा:एक दो नहीं अब तक हो चुके तीन मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां! – Gym Trainer Shot Dead In Aya Nagar Delhi 15-20 Rounds Fired During Incident

गणेश चतुर्थी:दिव्या दत्ता ने सुनाया ‘देवा ओ देवा’ का किस्सा, गणेशोत्सव पर सुनीता को गोविंदा से कैसी उम्मीद? – Ganesh Chaturthi Sonu Sood Rajpal Yadav Tushar Kapoor And Sunita Ahuja Welcomes Ganpati Bappa Home

राजस्थान:अजमेर में कांग्रेस की जीत पर डोटासरा-जूली ने थपथपाई पीठ, बोर्ड बनाने का किया दावा – Ajmer Municipal Election Congress Board After 36 Years Rajkumar Jaipal

ट्रंप का जेलेंस्की को अल्टीमेटम:रूसी तेल रिफाइनरियां उड़ाना बंद करो, अमेरिका में डीजल पहली बार $6 पार – Trump’s Ultimatum To Zelenskyy: Stop Blowing Up Russian Oil Refineries Diesel Prices In Us Cross 6 Dollar

सीपीआई:अगस्त में खुदरा महंगाई 4.82 फीसदी पर पहुंची, खाद्य कीमतें बनीं बड़ी वजह – Double Whammy Of Inflation: Retail Inflation Hits 4.82% In August, Food Prices To Blame

Leave a Comment