लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्वालीफायर-1 में रजत पाटीदार शो, गुजरात की भयंकर पिटाई; RCB ने बना डाला सबसे बड़ा स्कोर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रच दिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ धर्मशाला में पहले क्वालीफायर में आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बना दिए. यह आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर है. अब गुजरात टाइटंस को इस मैच को जीतने के लिए 255 रन बनाने होंगे. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंद में 93 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं विराट कोहली ने 25 गेंद में 43 रन बनाए. आऱीबी ने लास्ट 6 ओवर में 114 रन बना डाले.

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन उनका यह फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ. आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए आईपीए के इतिहास में किसी भी प्लेऑफ मैच का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है. वहीं पहली बार आईपीएल के किसी भी प्लेऑफ मैच में 250+ रन बने हैं.

विराट ने पूरे किए 600 रन, रजत पाटीदार ने ठोके 93

पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर ने पहले ओवर में ही तीन चौके जड़े. यहीं से यह पता चल गया था कि आज टीम किस इरादे से मैदान में उतरी है. पावरप्ले में एक विकेट पर 76 रन बने. वेंकटेश अय्यर सात गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 19 गेंद में 30 रनों की पारी खेली. विराट कोहली ने 25 गेंद में पांच चौके और एक छक्के के साथ 43 रन बनाए. 

6 ओवर में 76 का स्कोर 10 ओवर में सिर्फ 99 तक पहुंचा था. जेसन होल्डर ने दो विकेट लेकर गुजरात की वापसी लगभग करा दी थी, लेकिन फिर क्रुणाल पांड्या  और रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला. दोनों ने शुरुआत में संयम से खेला, लेकिन सेट होने के बाद बड़े बड़े शॉट्स भी लगाए. पांड्या 28 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने पांच चौके और दो छक्के जड़े.

रजत पाटीदार अंत तक गुजरात के गेंदबाजों को धोते रहे. पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंद में 93 रनों की शानदार पारी खेली. उनके बल्ले से 5 चौके और 9 छक्के निकले. वह नाबाद लौटे. उनके साथ जितेश शर्मा पांच गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रनों पर नाबाद लौटे.

यह भी पढ़ें- 

कगिसो रबाडा ने RCB के खिलाफ रचा इतिहास, IPL के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment