लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बच्चों को सिखाएं टेबल मैनर्स, बढ़ जायेगा बाहर खाने का मजा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Parenting : अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को किसी लंच या डिनर पार्टी में ले जाने से कतराते हैं. उन्हें डर होता है कि कहीं बच्चा कोई ऐसी गलती न कर दे, जिससे उन्हें शर्मिंदा होना पड़े. लेकिन, कब तक आप बच्चों की छोटी-छोटी गलतियों के डर से कहीं ले जाने से कतरायेंगे. आप अगर उम्र को ध्यान में रखकर बच्चे को टेबल मैनर्स सिखायेंगे, तो आपको बच्चों के कारण खाने की टेबल पर किसी के सामने शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा.

उन्हें बताएं कुछ जरूरी बातें

  • बच्चों को प्यार से समझाएं कि खाते वक्त जोर से डकार लेना, थूकना, खाने की चीजों को इधर-उधर फेंकना, उंगलियों को चाटना और पानी के गिलास या फिर कोल्ड ड्रिंक में बबल्स बनाना बुरी बात होती है.
  • रेस्टोरेंट में जाने से पहले बच्चे को बताएं कि वहां उसे कैसा व्यवहार करना है. उनसे कहें कि यदि वे अच्छा व्यवहार करेंगे, तो डिनर के बाद उन्हें आइसक्रीम खाने को मिलेगी.
  • बच्चों को यह पहले से बताएं कि वे शाम को कहां जा रहे हैं. उनके साथ और कौन-कौन होगा, किस तरह का खाना होगा, वहां उन्हें हाथ से खाना होगा या फिर छुरी काटे से.
  • आप अगर बच्चों के साथ डिनर पर बाहर जा रहे हों, तो ऐसे होटल या रेस्टोरेंट में ही जायें जहां बच्चों की पसंद का खाना मिले. इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि होटल ऐसा न हो, जहां बच्चों की आवाज से अन्य लोगों को परेशानी हो. हो सके तो बाहर जाने से पहले ही टेबल बुक करवा लें.

इसे भी पढ़ें : Life and Style : बुक शेल्फ को ऑर्गनाइज कर सजाएं किताबों का कोना 

आप भी दें कुछ बातों पर ध्यान

  • बच्चे से बड़ों के जैसा बर्ताव करने की उम्मीद न करें. आप दो साल के बच्चे से दो घंटे चुपचाप बैठने की उम्मीद नहीं कर सकते.
  • यदि बच्चे से कोई गलती हो जाती है, तो खाना खाते समय अपने गुस्से को काबू में रखें.
  • उस पर गुस्सा करने या सबके सामने उसकी पिटाई करने की बजाय प्यार से उसकी गलती को सुधारने की कोशिश करें.
  • बच्चों से बात करते वक्त आवाज मधुर व धीमी रखें. इससे बच्चों को यह मालूम होगा कि लोगों से कैसे बात की जाती है. आपका रूखा बर्ताव उन्हें और चिड़चिड़ा बना सकता है.
  • बच्चे को गरम खाने से दूर रखें, अन्यथा वे जल सकते हैं. उन्हें खाना परोसने से पहले खाना थोड़ा ठंडा कर लें.
  • बच्चों को सिखाएं कि जब तक कहा न जाये वे अपनी प्लेट को हाथ न लगाएं.
  • सबसे जरूरी बात डिनर पार्टी के दौरान आप अपने दोस्तों में इस कदम व्यस्त न हो जाएं कि बच्चे को अकेलापन महसूस होने लगे. उसे अपनी बातचीत में शामिल करें और जानें कि उसे कैसा लग रहा है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेल्दी ब्रेकफास्ट की तलाश हुई खत्म, कम मेहनत में तैयार करें क्विनोआ वेजिटेबल खिचड़ी, शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी

हर माता-पिता को बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए ये 6 बातें, बचपन में डाली गई ये आदतें तय कर सकती हैं उनका पूरा भविष्य

क्या आपकी ये 5 छोटी आदतें घर में बढ़ा रही हैं स्ट्रेस और निगेटिविटी? ज्यादातर लोग करते हैं इन्हें नजरअंदाज

घर आया है नन्हा शहजादा? भगवान शिव के इन 14 शक्तिशाली नामों से करें उसके जीवन की खूबसूरत शुरुआत, देखें पूरी लिस्ट

रोज-रोज समोसे और पकौड़े खाकर हो गए हैं बोर? शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये क्रिस्पी दाल कबाब

बार-बार कब्ज की दवा खाने से पहले बदलें ये आदतें, पेट रहेगा हल्का और सुबह होगा आसानी से साफ

Leave a Comment