लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

RCB vs GT Qualifier 1: अगर बारिश से रद्द हुआ RCB और GT का क्वालीफायर-1, फिर कौन पहुंचेगा फाइनल में? जानें IPL का नियम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण अपने समापन की ओर है. मंगलवार को इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट टीम मिल जाएगी. क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी, ये मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच है. लेकिन अगर बारिश ने खलल डाला, मैच नहीं हुआ तो क्या होगा? फैंस के मन में कई सवाल हैं, जैसे क्या प्लेऑफ के लिए रिजर्व डे है? और अगर नहीं तो मैच रद्द होने पर कौन सी टीम आगे जाएगी? यहां सभी सवालों के जवाब दिए गए हैं.

सबसे पहले आपको आईपीएल प्लेऑफ के नियम समझाते हैं. अंक तालिका में टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचती है, इस सीजन ये 4 टीमें RCB, GT, SRH और RR हैं. टॉप-2 टीमों को फाइनल में जाने के 2 मौके मिलते हैं. इस बार टॉप-2 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस हैं. जीतने वाली टीम फाइनल में जाती है, हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलती है.

अंक तालिका में तीसरे और चौथे नंबर की टीम के बीच एलिमिनेटर मैच होता है, जिसे जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचती है और हारने वाली टीम बाहर हो जाती है. एलिमिनेटर मैच 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु और गुजरात के पहले क्वालीफायर में इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें

क्या क्वालीफायर-1 के लिए रिजर्व डे है?

IPL की प्लेइंग कंडीशन में रिजर्व डे के बारे में स्पष्ट नहीं है, लेकिन नियम 13.7.3 में कहा गया है कि प्लेऑफ में रिजर्व डे हो सकता है. हालांकि पहले कभी भी क्वालीफायर्स या एलिमिनेटर के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया, सिर्फ फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है.

2023 का फाइनल रिजर्व डे पर खेला गया था. यानी IPL 2026 के क्वालीफायर-1 के लिए रिजर्व डे नहीं है. अब फैंस के मन में सवाल उठेगा कि अगर बारिश के कारण मैच नहीं हुआ तो फिर फाइनलिस्ट का फैसला कैसे होगा? प्लेइंग कंडीशन में इसका जवाब है.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए खेल चुके 5 इंटरनेशनल खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2026 में एक भी मैच खेलना का मौका नहीं मिला

अगर RCB vs GT क्वालीफायर-1 रद्द हुआ तो क्या होगा?

क्वालीफायर-1 को कराने के लिए अतिरिक्त समय होगा, जिसमें कम से कम 5-5 ओवरों का मैच होना चाहिए. अगर ऐसा भी नहीं हो पाता तो मैच को रद्द माना जाएगा. अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो वो टीम फाइनल में जाएगी जो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है.

RCB और GT के 18-18 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में बेंगलुरु (+0.783) गुजरात (0.695) से आगे है और इसी वजह से टॉप पर काबिज है. यानी अगर क्वालीफायर-1 बारिश के कारण रद्द होता है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में जाएगी और गुजरात को क्वालीफायर-2 खेलना पड़ेगा.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment