लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

India-Nepal Border: नेपाल बॉर्डर पर भारतीय नागरिक गिरफ्तार! 20 हजार डॉलर समेत जानें और क्या-क्या हुआ बरामद

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नेपाल केकाकरभिट्टा चेक पोस्ट पर एक भारतीय नागरिक को विदेशी करेंसी और सोने के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, भारतीय नागरिक परम पाठक को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने जांच के दौरान गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से 20 हजार अमेरिकी डॉलर और करीब 570 ग्राम वजन के 6 सोने के बट्टे बरामद किए गए. इसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए नेपाल कस्टम विभाग को सौंप दिया गया.

सूत्रों के मुताबिक, नेपाल कस्टम विभाग ने परम पाठक को 6 दिनों की रिमांड पर लिया है और मामले की जांच जारी है. अधिकारियों द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद विदेशी मुद्रा और सोना कानूनी रूप से ले जाया जा रहा था या नहीं. परिवार का कहना है कि जो सोना बरामद हुआ है, वह भारत से खरीदा गया था और उसके वैध बिल भी मौजूद हैं.

परिवार ने यह भी दावा किया है कि परम पाठक मानसिक रूप से अस्थिर है.परम पाठक के पिता पुनीत पाठक एक व्यवसायी बताए जा रहे हैं. वह ‘परम एंटरप्राइजेज’ नाम की कंपनी के मालिक हैं, जो रेलवे इंजीनियरिंग मटेरियल और निर्माण कार्य से जुड़ी है. परिवार के अनुसार कंपनी करोड़ों रुपये का कारोबार करती है

ये भी पढ़ें: ट्रंप डील पर बनाते रहे सस्पेंस, ईरान ने कर दिया खुल्लम खुल्ला ऐलान- होर्मुज में नहीं वसूलेंगे टोल

नेपाल कस्टम विभाग मामले की कर रही जांच

जानकारी के मुताबिक पुनीत पाठक फिलहाल काकरभिट्टा में मौजूद हैं और नेपाल कस्टम अधिकारियों से बातचीत कर मामले के समाधान की कोशिश कर रहे हैं. परिवार ने भारतीय अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों से मानवीय आधार पर हस्तक्षेप की मांग भी की है. फिलहाल नेपाल कस्टम विभाग मामले की कानूनी जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  ‘हम ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार’, इजरायली सेना प्रमुख ने क्यों दी चेतावनी

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मोसाद का ऑपरेशन ईरान, अमहदीनेजाद को बनाया था मोहरा, तेहरान की सत्ता सौंपने की थी तैयारी, फिर क्या हुआ

लश्कर के सरगना आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ भारत ने निकाला गैर जमानती वारंट, अब इस कोर्ट में चलेगा केस

होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- ‘जहाजों को निशाना बनाना बंद करो’

पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

महंगा तेल, कमजोर रुपया और बढ़ती महंगाई: हॉर्मुज संकट से रसोई पर मंडराया खतरा, जानें भारत को क्यों रहना होगा तैयार

‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका…’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा

Leave a Comment