लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Neet Re-exam 2026:शिक्षा मंत्री ने सभी राज्यों के Cm को लिखी चिट्ठी; निष्पक्ष परीक्षा करवाने के दिए निर्देश – Dharmendra Pradhan Urges States To Ensure Smooth Conduct Of Neet Ug Re-exam On 21 June 2026

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देशभर में होने वाली नीट यूजी पुन: परीक्षा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, मुख्य सचिवों और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर परीक्षा के उद्देश्यों और निष्पक्ष संचालन के लिए सहयोग मांगा है।

धर्मेंद्र प्रधान ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अपील की है कि वे परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रशासनिक इकाइयां मिलकर इस महत्वपूर्ण परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगी। मंत्री ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि छात्रों का कल्याण और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए सभी राज्यों का सहयोग बेहद जरूरी है।

 

परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं पर जोर


भीषण गर्मी और हीटवेव को ध्यान में रखते हुए शिक्षा मंत्री ने परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इनमें सुरक्षित पेयजल, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पंखे और कूलर की उपलब्धता, स्वच्छ शौचालय, छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र, निर्बाध बिजली आपूर्ति और अभ्यर्थियों के लिए परिवहन सुविधा शामिल है, ताकि परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

21 जून को होगी नीट यूजी पुनर्परीक्षा

गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा को अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने रद्द कर दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने पुनर्परीक्षा कराने का फैसला लिया। शिक्षा मंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि नीट यूजी पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि पुनर्परीक्षा के प्रवेश पत्र 14 तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए अगले वर्ष से मेडिकल प्रवेश परीक्षा को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा।

आमतौर पर छात्रों को ओएमआर शीट पर हस्ताक्षर करने और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने में काफी समय लग जाता था, जिससे उनका मुख्य परीक्षा का समय प्रभावित होता था। अब नए नियमों के तहत छात्रों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा के समय में 15 मिनट की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा। 21 जून को नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल:आम जनता उन्नयन पार्टी अध्यक्ष हुमायूं कबीर से मारपीट का आरोप, भाजपा ने सभी आरोपों से किया इनकार – Ex-tmc Mla Humayun Kabir Alleges Assault By Bjp Workers In Bengal’s North 24 Parganas

Delhi Building Collapse Live:सत्य निकेतन में गिरी चार मंजिला इमारत, अब तक पांच की मौत; न्यायिक जांच के आदेश – Delhi Building Collapse Live Updates Building Collapses In Satya Niketan Students Trapped Rescue Operation

बिग बॉस 20:आम्रपाली दुबे से लेकर मैरी कॉम तक, सीजन 20 में शामिल हुए ये प्रतिभागी; जानें इनके बारे में सबकुछ – Bigg Boss 20 Final 15 Contestants List Amrapali Dubey To Isha Rikhi Participated At Salman Khan Show

अमेरिका की आजादी के 250 साल का जश्न:’ट्रंप की सोच लेकर आया हूं’, राजदूत गोर ने बंगलूरू में क्या-क्या कहा? – Us India Partnership Sergio Gor Dk Shivakumar Bengaluru Trust Fellowship American Freedom 250 Years

आज का राशिफल 07 सितंबर:तुला और कुंभ राशि वालों के लिए आज बन रहे हैं शुभ योग, नए अवसरों से बदल सकती है किस्मत – Today Prediction Horoscope Of 07 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

मिस्बाह ने उठाए सवाल:क्या पाकिस्तान में विदेशी और घरेलू कोच के साथ होता है अलग बर्ताव? पूर्व कप्तान ने घेरा – Former Test Captain Misbah-ul-haq Complains About Differential Treatment Of Coaches In Pakistan Cricket

Leave a Comment