लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तमिलनाडु:aiadmk के तीन बागी विधायकों ने दिया इस्तीफा, Tvk में शामिल होने की तैयारी; आधव अर्जुन से की मुलाकात – Aiadmk Rebel Mlas In Tn Have Resigned From Their Membership Of The Legislative Assembly Meet Aadhav Arjuna

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु में एआईएडीएमके के तीन बागी विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये तीनों विधायक सी वी शनमुगम और एस पी वेलुमणि के नेतृत्व वाले बागी गुट का हिस्सा थे। सोमवार को इन्होंने तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इस्तीफा हुआ मंजूर

इस्तीफा देने वाले विधायकों में मदुरंतकम से मरगाथम कुमारवेल, धारापुरम से सत्यभामा और पेरुंदुरई से जयकुमार शामिल हैं। इन तीनों ने एआईएडीएमके के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। सचिवालय में अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपने के तुरंत बाद ये तीनों विधायक टीवीके मंत्री आधव अर्जुना से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रभाकर ने तीनों विधायकों का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

ऐसी संभावना है कि ये तीनों विधायक मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) में शामिल हो सकते हैं। ये विधायक उन 25 सदस्यों में शामिल थे, जिन्होंने अपनी पार्टी के आदेश का पालन नहीं किया था। इन्होंने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान टीवीके सरकार के समर्थन में अपना वोट दिया था। अब इनके इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

AIADMK के विधायकों की संख्या 47 से घटकर 44 हुई

इन इस्तीफों के मंजूर होने के साथ ही राज्य की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। इनमें मदुरंतकम, धारापुरम और पेरुंदुरई के साथ त्रिची ईस्ट सीट भी शामिल है। त्रिची ईस्ट सीट मुख्यमंत्री विजय ने खाली की थी, क्योंकि उन्होंने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। इन इस्तीफों के कारण एआईएडीएमके के विधायकों की संख्या 47 से घटकर अब 44 हो गई है।

एआईएडीएमके के भीतर यह विवाद विधानसभा चुनाव के बाद से ही चल रहा है। मुख्यमंत्री विजय के फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी की आपसी फूट खुलकर सामने आ गई थी। सीवी शनमुगम के नेतृत्व में पार्टी के 25 विधायकों ने अपनी ही पार्टी के आदेश के खिलाफ जाकर टीवीके सरकार को वोट दिया था। टीवीके के पास 119 विधायकों का समर्थन था, लेकिन फ्लोर टेस्ट में उन्हें 144 वोट मिले।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: कोलकाता में जमीन कब्जाने वाले गिरोह पर ईडी का शिकंजा, जांच के दायरे में 30 पुलिसकर्मी

डीएमके ने टीवीके पर लगाए आरोप

इस घटना के बाद पार्टी महासचिव ईके पलानीस्वामी ने शनमुगम पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया। वहीं शनमुगम ने पलानीस्वामी के नियुक्त किए गए व्हिप के अधिकार पर ही सवाल खड़े कर दिए। वहीं, इस राजनीतिक खींचतान के बीच डीएमके ने टीवीके पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है।

पार्टी को एक और बड़ा झटका तब लगा जब 18 मई को वरिष्ठ नेता एस सेम्मलाई ने भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ईके पलानीस्वामी को अपना इस्तीफा भेजा और पार्टी के मौजूदा हालात पर गहरा दुख जताया। सेम्मलाई ने कहा कि चुनाव के बाद की घटनाओं से उन्हें बहुत मानसिक कष्ट हुआ है और पार्टी के लाखों कार्यकर्ता भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:जेन-जी की समस्याओं पर मायावती ने जताई चिंता, लेकिन कार्यकर्ताओं को आंदोलन से दूर रहने को कहा – Mayawati Expresses Concern Over Gen-z Issues But Asks Party Workers To Stay Away From Agitation

दिल्ली में नहीं रुक रहा मर्डर का सिलसिला:लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, सीसीटीवी में कैद खौफनाक वारदात – Young Man Beaten To Death In Delhi’s Mayur Vihar Phase-3

गूगल ट्रांसलेट हुआ और स्मार्ट: अब भाषा की नहीं रहेगी टेंशन, लाइव ट्रांसलेट में जुड़े ये फीचर्स; कैसे करें यूज? – Google Translate Gets Smarter, Real-time Two-way Conversations Now Easier 70+ Languages

निजी कंपनियां बनाएंगी रॉकेट?:बढ़ते निजीकरण से हजारों कर्मचारी परेशान, इसरो प्रमुख को लिखी चिट्ठी; मांगा जवाब – Thousands Of Isro Employees Worried Over Privatisation Write To Isro Chief Seeking Answers

राम मंदिर:सीईओ जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था; नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन – Ram Mandir Ceo Jitendra Mishra Takes Charge Holds Meetings To Understand Entire System

बिग बॉस 20:फिर शो में भाग लेंगे निरहुआ? ग्रैंड प्रीमियर की झलक से कन्फर्म हुई इस सुपरस्टार की बेटी की एंट्री – Bigg Boss 20 Updates Salman Khan Welcomes Nirahua Makers Shares Video Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari

Leave a Comment