‘बिग बॉस 20’ शो के प्रीमियर से पहले कई सेलेब्स के नाम कंटेस्टेंट के तौर पर चर्चा में हैं। अब सामने आए शो के प्रोमो वीडियोज के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है, क्योंकि वीडियो में शो के पुराने कंटेस्टेंट मनोज तिवारी और दिनेशलाल यादव की झलक देखने को मिली है।
क्या शो में फिर होगी दिनेशलाल यादव की एंट्री?
‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। इनमें एक वीडियो में शो के पुराने कंटेस्टेंट दिनेशलाल यादव भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिनेश साइकल चलाते हुए एंट्री मारते हैं और शो में एक बार फिर से वापसी के लिए सलमान का शुक्रियाअदा करते हैं। लेकिन सलमान उनसे कहते हैं कि आपको गलतफहमी हुई है, आप बस यहीं तक हैं।


