लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रोहित शर्मा के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट; देखें टॉप-5 लिस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) IPL 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बिना खाता खोले ‘जीरो’ पर आउट हो गए. इस जीरो के साथ रोहित ने अपने नाम पर सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. यहां आपको टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट भी देखने को मिलेगी. 

संयुक्त रूप से रोहित सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट 

बता दें कि रोहित शर्मा संयुक्त रूप से आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस दफा रोहित 19वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी 19 बार जीरो पर आउट होने के साथ लिस्ट में मौजूद हैं. 

IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज 

  • 19 बार – ग्लेन मैक्सवेल
  • 19 बार – रोहित शर्मा
  • 18 बार – दिनेश कार्तिक
  • 18 बार – सुनील नारायण
  • 16 बार – पीयूष चावला

मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा का प्रदर्शन 

रोहित ने इस सीजन मुंबई के लिए 9 मैच खेले. इन मैचों की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 35.37 की औसत और 157.22 के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 84 रनों का रहा. हिटमैन ने 21 चौके और 21 छक्के लगाए. 

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर 

नजर डालें रोहित शर्मा के आईपीएल करियर पर, तो अब तक उन्होंने 281 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 276 पारियों में बैटिंग करते हुए रोहित ने 29.91 की औसत और 132.91 के स्ट्राइक रेट से 7329 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 49 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 109* रनों का रहा. वहीं हिटमैन के बल्ले से 661 चौके और 323 छक्के निकल चुके हैं. रोहित ने 102 कैच पकड़ लिए हैं. हिटमैन मुंबई को 5 ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान हैं. फिलहाल हार्दिक पांड्या एमआई की कमान संभाल रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान-मुंबई मैच में हो गया लफड़ा! बीच मैदान में जडेजा ने शार्दुल ठाकुर को चिढ़ाया; वीडियो हुआ वायरल

आखिरी लीग मैच से पहले कोलकाता में बड़ा बदलाव, मथिशा पथिराना बाहर; खूखांर खिलाड़ी बना हिस्सा

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment