लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

व्हाइट हाउस में वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी पत्रकार, तभी अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दीवार के नीचे छिपी, Video

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

White House Shooting: अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की भयावह घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. राष्ट्रपति परिसर के नजदीक अचानक कई गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद वहां मौजूद पत्रकारों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा. घटना के दौरान व्हाइट हाउस परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और पूरे इलाके को घेर लिया गया.

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुआ खौफ

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला पत्रकार अपने फोन से रिपोर्टिंग करती नजर आ रही हैं. तभी अचानक फायरिंग शुरू हो जाती है और वह खुद को संभालते हुए गिरने से बचती दिखाई देती हैं. एबीसी न्यूज की पत्रकार सेलिना वांग ने घटना के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन से अपने आईफोन पर सोशल मीडिया वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं, तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी. उन्होंने लिखा, “ऐसा लगा जैसे दर्जनों गोलियां चली हों. हमें तुरंत प्रेस ब्रीफिंग रूम की ओर भागने के लिए कहा गया, जहां हम अभी मौजूद हैं.”

 

ओवल ऑफिस में मौजूद थे डोनाल्ड ट्रंप

यह घटना उस समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मौजूद थे. बताया जा रहा है कि वह उस समय ईरान से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे. फायरिंग की सूचना मिलते ही अमेरिकी सीक्रेट सर्विस हरकत में आ गई और पत्रकारों को उनके रिपोर्टिंग पॉइंट खाली करने के निर्देश दिए गए.

हाई अलर्ट पर रही सुरक्षा एजेंसियां

सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में मौजूद सभी मीडिया कर्मियों को तुरंत प्रेस ब्रीफिंग रूम में शरण लेने को कहा. इसके बाद भारी हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों ने इलाके के कई हिस्सों को घेर लिया. वहीं काउंटर-स्नाइपर्स को भी हाई अलर्ट पर तैनात कर दिया गया. इस गोलीबारी में एक राहगीर भी घायल हो गया. हालांकि अधिकारियों ने अब तक उसकी चोटों की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.

ये भी पढ़ें- ‘ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा’, ट्रंप की एक फोटो से दुनिया में खलबली, तेहरान ने दिया करारा जवाब

ऐसे शुरू हुआ पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे एक बंदूकधारी व्हाइट हाउस के वेस्ट साइड गेट के पास पहुंचा. करीब 6 बजकर 10 मिनट पर सीक्रेट सर्विस ने उसे 17वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट पर संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा. इसके बाद उसने अचानक अपने पास मौजूद हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी. रिपोर्ट्स के अनुसार उसके पास हैंडगन थी और उसने व्हाइट हाउस के पास कई राउंड फायर किए.

सीक्रेट सर्विस ने तुरंत किया जवाबी हमला

हमलावर की गोलीबारी शुरू होते ही अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि कुछ ही सेकंड के भीतर सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को मार गिराया. घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है.


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता

चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई, विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल, कामकाज ठप

मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी

चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी

ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर

Leave a Comment