US Iran Peace Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि ईरान के साथ शांति समझौता लगभग तय हो चुका है और अब सिर्फ अंतिम औपचारिकताओं पर बातचीत चल रही है. ट्रंप के मुताबिक इस समझौते से तीन महीने से चल रहे युद्ध के खत्म होने का रास्ता बन सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान और कई अन्य देशों के बीच बातचीत के बाद यह समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की, जो बहुत सकारात्मक रही. उन्होंने कहा, “अलग से मेरी प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात हुई, जो बहुत अच्छी रही. समझौते के अंतिम बिंदुओं पर चर्चा चल रही है और जल्द घोषणा की जाएगी.”
ईरान का होर्मुज पर बड़ा बयान
ट्रंप ने यह भी कहा कि समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जाएगा. लेकिन ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान केवल युद्ध से पहले जितने जहाज गुजरते थे, उतनी अनुमति देने पर सहमत है, लेकिन इसे पूरी तरह मुक्त मार्ग नहीं माना जा सकता.
Dr. Baqaei, MFA SpoX: The issue of the Strait of Hormuz has nothing to do with the United States
A mechanism must be defined between us and Oman as coastal countries. We have had several meetings with the Omani side on this matter.
In this regard we are cooperating with… pic.twitter.com/Ic8o6V0AOn
— Iran In Hyderabad (@IraninHyderabad) May 24, 2026
14 बिंदुओं वाला शांति समझौता
ट्रंप ने इसे मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग बताया, जिसमें शांति से जुड़े कई बिंदु शामिल हैं. उनके अनुसार यह समझौता अभी अमेरिका, ईरान और अन्य देशों की मंजूरी के बाद ही अंतिम रूप लेगा. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता का मुख्य फोकस युद्ध खत्म करने पर है. इसमें समुद्री हमलों को रोकना और कुछ प्रतिबंधों में ढील जैसे मुद्दे शामिल हैं.
परमाणु कार्यक्रम पर अभी कोई बात नहीं
ट्रंप के शांति संदेश में ईरान के परमाणु कार्यक्रम का कोई जिक्र नहीं था. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने ट्रंप के बयान को “प्रचार” बताते हुए कहा कि अभी तक परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोई समझौता या प्रतिबद्धता नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें- ‘ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा’, ट्रंप की एक फोटो से दुनिया में खलबली, तेहरान ने दिया करारा जवाब
पाकिस्तान ने जताई उम्मीद
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जल्द ही अमेरिका-ईरान वार्ता का अगला दौर पाकिस्तान में हो सकता है. उन्होंने ट्रंप की शांति प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें “असाधारण प्रयास” बताया.
I congratulate President Donald Trump on his extraordinary efforts to pursue peace and for holding a very useful and productive telephone call earlier today, with the leaders of Saudi Arabia, Qatar, Turkiye, Egypt, the UAE, Jordan and Pakistan. Field Marshal Syed Asim Munir…
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) May 24, 2026
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के सेना प्रमुख असिम मुनीर ने भी ट्रंप से फोन पर बातचीत की, जिसमें क्षेत्रीय शांति और अमेरिका-ईरान समझौते पर चर्चा हुई. शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा और अगली बातचीत की मेजबानी के लिए तैयार है.
