लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Assam Cm Oath Live:हिमंत बिस्व सरमा दूसरी बार संभालेंगे कमान, गुवाहाटी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी – Himanta Biswa Sarma Oath Live Assam Chief Minister Swearing-in Ceremony Bjp Govt Formation News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:39 AM, 12-May-2026

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने असम के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, ‘हमें बहुत खुशी है और मैं सबको बधाई देता हूं। पश्चिम बंगाल के बाद अब  असम में भी शपथ ग्रहण समारोह है, जिसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं।’

05:01 AM, 12-May-2026

जनता का भरोसा पूरी तरह भाजपा के साथ-चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असम में भाजपा नीत एनडीए की लगातार तीसरी जीत को प्रधानमंत्री मोदी के विकास एजेंडे और जन-कल्याणकारी नीतियों की विजय बताया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे चौहान ने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ बहुमत यह दर्शाता है कि जनता का भरोसा पूरी तरह भाजपा के साथ है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष अब केवल एक सांप्रदायिक दल बनकर रह गया है, जबकि असम अब एक सुरक्षित और विकसित भविष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा चुका है।

04:31 AM, 12-May-2026

11 बजकर 40 मिनट पर आयोजित किया जाएगा शपथ ग्रहण समारोह

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। असम में यह एनडीए का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा, जहां भाजपा ने पहली बार अपने दम पर 82 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया है, जबकि गठबंधन ने कुल 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

04:16 AM, 12-May-2026

हिमंत के साथ चार विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में कल उनके साथ चार वरिष्ठ नेता रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और श्रीमती अजंता नेओग मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही, अनुभवी विधायक रंजीत दास को असम विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार नामित किया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी सहयोगियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि यह नई टीम पूर्ण समर्पण के साथ एक सशक्त, विकसित और समृद्ध असम के निर्माण के लिए एकजुट होकर काम करेगी।

 

04:10 AM, 12-May-2026

शपथ ग्रहण के लिए क्या-क्या तैयारियां?

  • खानापारा के वेटरनरी कॉलेज फील्ड में विशाल मंच तैयार
  • सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय इंतजाम
  • वीवीआईपी मूवमेंट के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान
  • हजारों लोगों की क्षमता वाला पंडाल
  • मीडिया कवरेज के लिए अलग जोन
  • ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
  • एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था

04:01 AM, 12-May-2026

Assam CM Oath LIVE: हिमंत बिस्व सरमा दूसरी बार संभालेंगे कमान, गुवाहाटी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर राजनीतिक बढ़त कायम रखी। एनडीए ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 में से 102 सीटों पर कब्जा किया है। भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीतकर अपनी पकड़ मजबूत की है। इस प्रचंड बहुमत के साथ हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनकी लोकप्रियता और कुशल रणनीतियों ने गठबंधन को इस ऐतिहासिक सफलता तक पहुंचाया है। कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन कई क्षेत्रों में प्रभावी चुनौती देने में पीछे रहे, जिसका फायदा भाजपा को मिला।

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bac:मानसून सत्र से पहले लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक, जानें किस विधेयक पर कितने घंटे होगी चर्चा – Bac Chaired By Ls Speaker Om Birla, Met Ahead Of The Monsoon Session, Legislative Agenda And Key Public Issues

बिना अनुमति सर्विस चार्ज वसूलने पर कार्रवाई:41 रेस्तरां के खिलाफ Ccpa का एक्शन, ग्राहकों को रिफंड का भी आदेश – Consumer Protection Authority Begins Suo Motu Action Against 41 Restaurants For Levying Service Charge

‘अभी मेरा सफर खत्म नहीं हुआ’:जापान ओपन जीतने के बाद गदगद पीवी सिंधू, बोलीं- खिताब ने मेरा आत्मविश्वास लौटाया – Pv Sindhu Says Winning Japan Open Reinstates Belief It Is Not Over Yet Know Details

The Odyssey Day 3 Sunday Box Office Collection Movie Directed By Christopher Nolan Starring Matt Damon – Entertainment News: Amar Ujala

कल से मानसून सत्र का आगाज:pm मोदी के मीडिया को संबोधित करने की संभावना, विपक्ष भी कई मुद्दों पर रहेगा आक्रामक – Parliament-monsoon-session-begins-pm-modi-likely-media-address-opposition-to-target-government-on-key-issues

Noreen Niazi:इमरान खान की बहन ने खोली फील्ड मार्शल मुनीर की पोल, पाकिस्तान सरकार को लगी मिर्ची; कर दी ये हरकत – Pakistan Issues Summons To Imran Khan Sister Noreen Niazi Over Remarks On Pak Army Munir And India Conflict

Leave a Comment