लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘होर्मुज फिर से खुलेगा’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान ने दिया जवाब, पाकिस्तान ने क्या कहा?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

US Iran Peace Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि ईरान के साथ शांति समझौता लगभग तय हो चुका है और अब सिर्फ अंतिम औपचारिकताओं पर बातचीत चल रही है. ट्रंप के मुताबिक इस समझौते से तीन महीने से चल रहे युद्ध के खत्म होने का रास्ता बन सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान और कई अन्य देशों के बीच बातचीत के बाद यह समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की, जो बहुत सकारात्मक रही. उन्होंने कहा, “अलग से मेरी प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात हुई, जो बहुत अच्छी रही. समझौते के अंतिम बिंदुओं पर चर्चा चल रही है और जल्द घोषणा की जाएगी.”

 

ईरान का होर्मुज पर बड़ा बयान

ट्रंप ने यह भी कहा कि समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जाएगा. लेकिन ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान केवल युद्ध से पहले जितने जहाज गुजरते थे, उतनी अनुमति देने पर सहमत है, लेकिन इसे पूरी तरह मुक्त मार्ग नहीं माना जा सकता.

14 बिंदुओं वाला शांति समझौता

ट्रंप ने इसे मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग बताया, जिसमें शांति से जुड़े कई बिंदु शामिल हैं. उनके अनुसार यह समझौता अभी अमेरिका, ईरान और अन्य देशों की मंजूरी के बाद ही अंतिम रूप लेगा. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता का मुख्य फोकस युद्ध खत्म करने पर है. इसमें समुद्री हमलों को रोकना और कुछ प्रतिबंधों में ढील जैसे मुद्दे शामिल हैं.

परमाणु कार्यक्रम पर अभी कोई बात नहीं

ट्रंप के शांति संदेश में ईरान के परमाणु कार्यक्रम का कोई जिक्र नहीं था. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने ट्रंप के बयान को “प्रचार” बताते हुए कहा कि अभी तक परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोई समझौता या प्रतिबद्धता नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- ‘ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा’, ट्रंप की एक फोटो से दुनिया में खलबली, तेहरान ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान ने जताई उम्मीद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जल्द ही अमेरिका-ईरान वार्ता का अगला दौर पाकिस्तान में हो सकता है. उन्होंने ट्रंप की शांति प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें “असाधारण प्रयास” बताया. 

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के सेना प्रमुख असिम मुनीर ने भी ट्रंप से फोन पर बातचीत की, जिसमें क्षेत्रीय शांति और अमेरिका-ईरान समझौते पर चर्चा हुई. शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा और अगली बातचीत की मेजबानी के लिए तैयार है.

 


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

White House Shooting: कौन है 21 साल का नसीरे बेस्ट, जिसने व्हाइट हाउस के बाहर की थी फायरिंग? सामने आई फोटो

व्हाइट हाउस में वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी पत्रकार, तभी अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दीवार के नीचे छिपी, Video

व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने ढेर किया हमलावर, डोनाल्ड ट्रंप ने क्या बताया?

Pakistan Train Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका, BLA ने ट्रेन को बनाया टारगेट, कम से कम 26 की मौत

Marco Rubio on US-Pakistan: ‘किसी भी कीमत पर भारत…’, अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान

‘अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज’, ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान

Leave a Comment