लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान से संभावित समझौते पर अमेरिकी सांसद की चेतावनी:लेबनान-इराक में अस्थिरता का खतरा, होर्मुज में बढ़ेगा तनाव – Us Senator Lindsey Graham Warns Iran Deal Could Fuel Militancy In Lebanon Iraq Escalate Strait Of Hormuz Risks

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रविवार को ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ कोई भी ऐसा समझौता, जो उसे समय के साथ मजबूत होने की अनुमति देता है तो इसका असर लेबनान और इराक में अस्थिरता बढ़ाने के रूप में सामने आ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह समझौता होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव को और गंभीर बना सकता है।

ग्राहम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अगर पश्चिम एशिया के इलाके में यह संदेश जाता है कि समझौते से ईरान को लंबे समय तक ताकत हासिल होगी, तो इससे लेबनान में हिज्बुल्ला और इराक में शिया उग्रवादी समूहों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा समझौता क्षेत्रीय संघर्षों को और भड़का सकता है।

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के पास गोलियां बरसाने वाला सिरफिरा: खुद को समझता था ‘ईसा मसीह’, जानिए कौन था नासिरे बेस्ट?

समझौते से होर्मुज में हावी हो जाएगा ईरान : लिंडसे ग्राहम

अमेरिकी सांसद ने यह भी कहा कि अगर किसी समझौते का आधार यह धारणा बनती है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरानी खतरे से सुरक्षित नहीं रखा जा सकता और ईरान खाड़ी क्षेत्र के तेल ढांचे को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है, तो इससे तेहरान को क्षेत्र में प्रभावशाली शक्ति के रूप में देखा जाएगा।

इस्राइल के लिए क्यों चुनौती बढ़ाएगा समझौता?

ग्राहम के मुताबिक, अगर ईरान को लंबे समय तक जलडमरूमध्य में दबाव बनाने और खाड़ी देशों के तेल प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने में सक्षम माना जाता है, तो इससे पश्चिम एशिया में शक्ति संतुलन बदल सकता है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भविष्य में इस्राइल के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।

हालांकि, ग्राहम ने यह भी कहा कि वह इस धारणा से सहमत नहीं हैं कि ईरान को जलडमरूमध्य में दबाव बनाने से रोका नहीं जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और सही रणनीति अपनाने की जरूरत है।

ईरान बोला- होर्मुज पर तेहरान का रहेगा नियंत्रण

इस बीच जिम्बाब्वे में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लहजे में तंज कसते हुए कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य को खोला जाएगा। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद। एक अच्छे व्यक्ति ने कहा।” दूसरी ओर ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि प्रस्तावित समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य पहले जैसी स्थिति में लौट आएगा।

ये भी पढ़ें: क्या खत्म होगा पश्चिम एशिया संघर्ष?: अमेरिका का दावा- ईरान सौंपेगा यूरेनियम भंडार; खुल सकता है होर्मुज

ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, तेहरान केवल जहाजों की आवाजाही को युद्ध-पूर्व स्तर तक लाने पर सहमत हुआ है, लेकिन इससे पहले जैसी पूरी तरह स्वतंत्र आवाजाही बहाल नहीं होगी। रिपोर्ट में कहा गया कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन, जहाजों के मार्ग, आवाजाही का समय और अनुमति देने का अधिकार पूरी तरह ईरान के नियंत्रण में रहेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीवीसी की रिपोर्ट में खुलासा:सरकारी ऑफिस भ्रष्टाचार के गढ़, 70 हजार शिकायतें; बैंक-रेलवे सबसे आगे – Cvc-report-2025-70584-corruption-complaints-banks-railways-top

अहतियात:उत्तराखंड का अर्ली वार्निंग सिस्टम तैयार, परीक्षण की तैयारी; वसुंधरा झील पर लगेगा पायलट प्रोजेक्ट – Uttarakhand Early Warning System Ready; Preparations For Testing Underway.

मिसाइलों के साए में पढ़ाई:यूक्रेन में जमीन के नीचे बने 74 स्कूल, बंकर में कैसे हो रही भविष्य की तैयारी? – Ukraine-underground-schools-children-study-amid-russian-missile-drone-attacks

एम्स में सर्जरी के लिए 5 साल इंतजार:न्यूरो की कतार में 1324, दिल की शल्य चिकित्सा के लिए 690 रोगी प्रतीक्षारत – Five-year Wait For Surgery At Aiims

पश्चिम एशिया संघर्ष:राष्ट्रपति ट्रंप बोले- जंग ज्यादा लंबी नहीं चलेगी; ईरानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? – Trump Says He Doesn’t Think War With Tehran Will Last “much Longer” Days After Us Strikes On Iran

आज का राशिफल:मिथुन-कर्क की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए अवसर और रिश्तों में बढ़ेगा प्यार – Today Prediction Horoscope Of 03 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment