लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘कॉकरोच खाना है…’, ‘CJP’ पर व्रजेश हीरजी ने सुनाई मजेदार कहानी, वीडियो देख लोटपोट हुए लोग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का क्रेज देखने को मिल रहा हैं. 15 मई को सोशल मीडिया पर आए इस चैनल ने 10 दिनों के अंदर ही 22 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं. इसी ट्रेंड को देखते हुए एक्टर व्रजेश हीरजी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जहां उन्होंने फनी रिएक्शन के साथ एक कॉकरोच और गुजराती लड़के की कहानी सुनाई. अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. 

बच्चे ने मांगा कॉकरोच

एक्टर ने वीडियो में कहा, ‘आज कल कॉकरोच का ट्रेंड काफी चल रहा हैं और मुझे एक पुरानी कहानी याद आई हैं. एक बच्चा तीन-चार दिनों से भूखा था और जब उसके पिता ने उसे खाना दिया, तो उसने साफ मना कर दिया. बच्चे ने कहा, ‘उसे खाना नहीं, कॉकरोच खाना हैं.’ लेकिन उसके पिता ने कहा कि वो लोग वेजिटेरियन है और ये सब नहीं खाते हैं. लेकिन बच्चे ने जिद पकड़ ली. इतने दिन से भूखे रहने के कारण पिता ने हार मान ली और कहीं से एक कॉकरोच को मार कर ले आए.

इसके बाद जब वो बच्चे को कॉकरोच खाने के लिए देते है, तो वो बोलता है कि इसे सजा कर लाओ. फिर पिता उसे प्लेट में रखकर और फूलों से सजा देते हैं और बोलते हैं, लो ‘फ्यूजन कॉकरोच मील’. लेकिन बच्चे का मन और बढ़ जाता है और वो उन्हें मिर्च-मसाला डालकर लाने बोलते हैं. फिर वो अपने बच्चे के हिसाब से उसे तैयार कर देते है. लेकिन बाद में बच्चा रोने लगता है और बोलता हैं कि ‘अब ये मुझे बिल्कुल दिखावा जैसा लग रहा है, भला मैं कॉकरोच कैसे खा सकता हूं?’ 

ये भी पढ़ें: Raja Shivaji BO Day 22: ‘दृश्यम 3’ के आते ही बिगड़ा ‘राजा शिवाजी’ का खेल, क्या 100 करोड़ क्लब में कर पाएगी एंट्री? जानें- कितना और कमाना होगा?

कैसे हुई पार्टी की शुरुआत?

बता दें कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से सोशल मीडिया पर एक नई ऑनलाइन मूवमेंट की शुरुआत हुई हैं. ये पार्टी सिस्टम से निराश और बेरोजगार युवाओं की आवाज के रूप में बनाया गया हैं. इसकी शुरुआत तब होती है, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के समय फर्जी डिग्री रखने वालों और बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’और ‘पैरासाइट’ से की थी. हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर युवाओं ने इसे विद्रोह की तरह ले लिया. 

ये भी पढ़ें: ‘कूली नंबर 1’ से हुआ वाशु भगनानी को करोड़ों का नुकसान, डेविड-वरुण धवन पर फूटा का गुस्सा, बोले- ‘बिना पूछे गाना रीक्रिएट किया’





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मां के लिए स्नेहा उल्लाल ने साइन की थीं सलमान खान की ‘लकी’, ऐश्वर्या राय संग तुलना पर दिया बयान

‘वो रात 3 बजे भी…’, प्रतीक बब्बर पर फूटा आर्य बब्बर का गुस्सा, बोले- पॉकेट मनी चाहिए तो बाप है

'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाई स्टारकास्ट, वरुण-मृणाल से पूजा तक का दिखा ग्लैमरस अवतार

Suhana Khan Pics: बेहद ग्लैमरस हैं शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, एक्ट्रेस के इन लुक्स से नहीं हटा पाएंगे नजरें

हूबहू मां ऐश्वर्या जैसी दिख रहीं आराध्या बच्चन, वही नैन-नक्श, वही चाल-ढाल, कान्स जाती तस्वीरें वायरल

Sonakshi Sinha Love Story: सलमान की पार्टी में मुलाकात, फिर मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी, बेहद फिल्म है सोनाक्षी की लव स्टोरी

Leave a Comment