लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

SRH vs RCB: टॉप-2 में पहुंचने के लिए हैदराबाद को चाहिए कितनी बड़ी जीत? आज बेंगलुरु संग मुकाबला; समझें पूरा गणित

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 का मैच नंबर-67 आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है. ये मुकाबला शाम को 7:30 बजे से राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन आज की ये टक्कर टॉप-2 में बने रहने की है. इसके बाद साफ होगा कि क्वालीफायर-1 किन टीमों के बीच खेला जाएगा.

क्वालीफायर-1 उन टीमों के बीच होता है जो अंक तालिका में टॉप-2 पर रहे. इसका फायदा ये होता है कि इन टीमों को फाइनल में पहुंचने के 2 मौके मिलते हैं. इसे जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश करती है जबकि हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलती है. प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरे और चौथे पायदान की टीम एलिमिनेटर खेलती है, जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचती है और हारने वाली टीम बाहर हो जाती है.

  1. RCB: अंक- 18, नेट रन रेट – +1.065 
  2. GT: अंक- 18, नेट रन रेट- +0.695 
  3. SRH: अंक- 16, नेट रन रेट- +0.350

अगर RCB जीती तो

अगर आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत जाती है तो उनके 20 अंक हो जाएंगे. सनराइजर्स हैदराबाद के 16 ही अंक रहेंगे. इस कारण RCB के साथ GT क्वालीफायर मैच खेलेगी, जिनके 18 अंक हैं. लेकिन अगर आज सनराइजर्स जीत गई तो फिर टॉप-3 टीमों के 18-18 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट तय करेगा कि टॉप-2 में कौन रहेगा. लेकिन हैदराबाद का नेट रन रेट कम है, इसलिए उन्हें आज सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत चाहिए.

यह भी पढ़ें- CSK का क्यों हुआ इतना बुरा हाल? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने गिनाए 4 बड़े कारण

SRH को कितनी बड़ी जीत चाहिए

अगर सनराइजर्स हैदराबाद 107 से 130 रन के बीच स्कोर करती है तो उन्हें 84 रनों से जीत दर्ज करनी होगी, इससे उनका नेट रन रेट GT से बेहतर हो जाएगा. अगर SRH 156-179 रन बनाती है तो उन्हें 86 रनों से जीतना होगा. अगर टीम 180 से 204 रन बनाती है तो 87, 205 से 228 रन बनाती है तो 88 रनों से जीतना होगा. अगर 229 से 253 का स्कोर बनता है तो ऑरेंज आर्मी को 89 रनों से जीतना होगा.

यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप की रेस में पिछड़े विराट कोहली, बच गई भुवनेश्वर कुमार की पर्पल कैप; देखें लीडरबोर्ड के टॉप-5 खिलाड़ी

अगर सनराइजर्स हैदराबाद लक्ष्य का पीछा करती है तो उन्हें 100-162 के स्कोर को 11.1 ओवरों में और इससे ऊपर के स्कोर को 11 ओवरों में हासिल करना होगा.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment