लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

टाइफाइड में Coke नहीं, ये ड्रिंक पिएं, जल्दी ठीक होना है तो जानें क्या पीना रहेगा सबसे बेहतर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Typhoid Drinks: रांची के एक प्रोटेस्ट यानी प्रदर्शन में शामिल होने से अभिजीत दीपके ने यह कहकर मना कर दिया था कि उन्हें टाइफाइड है. लेकिन इसके कुछ ही दिन बाद वो एक इवेंट में हाथ में Coke की कैन थामे नजर आए. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. इसी बीच कॉमेडियन समय रैना ने भी दीपके का मजाक उड़ाते हुए देश के प्रधानमंत्री को टैग करके एक पोस्ट डाल दिया. इसके बाद तो इंटरनेट पर टाइफाइड और Coke को लेकर एक अलग ही बहस छिड़ गई. सब बस यही पूछने लगे कि क्या टाइफाइड में वाकई Coke पी सकते हैं या नहीं?

वैसे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो और पोस्ट की अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन इस पूरे विवाद ने एक बहुत जरूरी सवाल सामने लाकर खड़ा कर दिया है कि टाइफाइड के दौरान हमें क्या खाना चाहिए और क्या पीना चाहिए, खासकर कौन-से ड्रिंक्स सही हैं.

View on Instagram

क्या टाइफाइड में Coke पीना सही है?

अगर सीधे शब्दों में कहें, तो टाइफाइड के दौरान शरीर में पानी की कमी यानी हाइड्रेशन पूरी करने के लिए Coke को अच्छा ऑप्शन बिल्कुल नहीं माना जाता. टाइफाइड होने पर लंबे समय तक तेज बुखार, बहुत ज्यादा कमजोरी, भूख न लगना, उल्टी या दस्त यानी लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इन सबकी वजह से शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स यानी इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से बाहर निकल जाते हैं. माना कि Coke में पानी होता है, लेकिन इसे इस तरह नहीं बनाया गया है कि यह शरीर से निकले मिनरल्स की भरपाई कर सके. खासतौर पर जब आपको उल्टी या दस्त हो रहे हों, तो Coke को ORS की जगह तो बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद हर पुरुष को जरूर कराने चाहिए ये हेल्थ चेकअप्स, कई गंभीर बीमारियां समय रहते चल जाएंगी पता

तो फिर टाइफाइड में क्या पीना चाहिए?

ORS है सबसे बेस्ट ऑप्शन

अगर टाइफाइड में आपको दस्त या उल्टी की शिकायत है, तो ORS का घोल शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को तुरंत पूरा करता है. इसलिए डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए Coke की जगह ORS ही सबसे काम की चीज है.

साफ और उबला पानी है सबसे जरूरी

बीमारी के दिनों में जितना हो सके साफ और सुरक्षित पानी पिएं. याद रखें, टाइफाइड गंदे पानी और दूषित खाने से ही फैलता है, इसलिए पानी की साफ-सफाई का सबसे ज्यादा ध्यान रखें.

डॉक्टर की सलाह से लें दूसरे लिक्विड्स

मरीज की हालत को देखते हुए डॉक्टर दूसरे हल्के ड्रिंक्स जैसे नारियल पानी, सूप या पतली छाछ लेने की सलाह दे सकते हैं. लेकिन अगर उल्टी और दस्त रुक ही न रहे हों और मरीज ठीक से पानी भी न पी पा रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

क्या Coke का एक या दो घूंट पीने से भी नुकसान होगा?

ऐसा नहीं है कि Coke का एक या दो घूंट पी लेने से टाइफाइड अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा. असली दिक्कत तब शुरू होती है जब मरीज पानी या ORS को छोड़कर सिर्फ Coke ही पीने लगे. खासकर जब पेट खराब हो, उल्टी या दस्त हो रहे हों, तो गैस बनाने वाले यानी कार्बोनेटेड और बहुत ज्यादा मीठे ड्रिंक्स से दूरी बना लेना ही समझदारी है.

ये भी पढ़ें: रात में बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले बदलें ये 5 आदतें, आएगी घोड़े बेचकर नींद

टाइफाइड में क्या खाने से बचना चाहिए?

बीमारी के वक्त बहुत ज्यादा तला-भुना, तीखा, मसालेदार और भारी खाना आपके पेट का हाजमा बिगाड़ सकता है. ऐसे समय में हमेशा हल्का और आसानी से पचने वाला खाना जैसे खिचड़ी या दलिया ही खाना चाहिए. इसके अलावा, बाहर के खुले या गंदे पानी और ऐसी दुकानों के खाने से दूर रहें जिनकी साफ-सफाई पर आपको भरोसा न हो.

क्या Coke पीने से टाइफाइड ठीक हो सकता है?

बिल्कुल भी नहीं, Coke कोई टाइफाइड की दवाई नहीं है. टाइफाइड बैक्टीरिया से होने वाला एक इंफेक्शन है, जिसे ठीक करने के लिए डॉक्टर की बताई सही दवाओं की जरूरत होती है. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर एंटीबायोटिक्स भी देते हैं. इसलिए किसी भी कोल्ड ड्रिंक या घरेलू नुस्खे को इलाज समझने की भूल न करें. डॉक्टर की सलाह मानें और दवाओं का पूरा कोर्स टाइम पर खत्म करें.

ये भी पढ़ें: अचानक लो हो जाए ब्लड प्रेशर, तो घबराने की जरूरत नहीं! अस्पताल जाने से पहले घर पर करें ये 5 आसान उपाय

डॉक्टर के पास कब तुरंत जाना चाहिए?

अगर मरीज को लगातार उल्टी और दस्त हो रहे हों, बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो रही हो, गला और मुंह बार-बार सूख रहा हो, पेशाब बहुत कम आ रही हो या शरीर में पानी खत्म होने के लक्षण दिखें, तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

सबसे जरूरी बात

अभिजीत दीपके के Coke वाले विवाद से सोशल मीडिया पर माहौल भले ही गर्म हो गया हो, लेकिन हेल्थ के मामले में बात एकदम साफ है कि टाइफाइड में Coke छोड़कर साफ पानी और जरूरत पड़ने पर ORS पीना ही सबसे बेहतर फैसला है. जल्दी ठीक होने के लिए सिर्फ ड्रिंक बदलना काफी नहीं है, बल्कि सही इलाज, पूरा आराम और शरीर में पानी बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी सुबह सोकर उठते ही करते हैं ये 5 गलतियां? तेजी से बढ़ सकता है आपका ब्लड प्रेशर

The post टाइफाइड में Coke नहीं, ये ड्रिंक पिएं, जल्दी ठीक होना है तो जानें क्या पीना रहेगा सबसे बेहतर appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment