
Nautapa 2026: नौतपा की शुरुआत इस साल 25 मई से होने वाला है और यह 2 जून तक रहेगा. इसे पूरे साल का सबसे गर्म और कठिन समय भी माना जाता है. साल के इस समय सूर्य की जो गर्मी होती है वह सबसे तेज होती है. नौतपा के दौरान टेम्परेचर इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि सिर्फ दिन के समय ही नहीं रात में भी ज्यादा गर्मी का एहसास होने लगता है. दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं बाहर लू लगने के खतरे को बढ़ा देती है. वहीं, अगर घर के अंदर रहें तो भी काफी असहज महसूस होता रहता है. अगर आप नौतपा के दौरान घर के अंदर ही रहना चाहते हैं तो भी आपके लिए यह जरूरी हो जाता है कि आप उसे अंदर से भी ठंडा रखें. जब आपका घर ठंडा और कम्फर्टेबल होता है, तब जाकर आप और आपका परिवार नौतपा के दौरान सुरक्षित और हेल्दी रह पाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर को ठंडा रखने के साथ ही उसे ज्यादा कम्फर्टेबल भी बनाकर रख सकेंगे.
घर को ठंडा रखने के लिए सुबह से ही करें तैयारी
नौतपा के दौरान सुबह 11 बजे के बाद ही आपको तेज गर्मी का एहसास होने लग जाता है. ऐसे में अगर आप अपने घर को ठंडा रखना चाहते हैं तो आपको इसकी शुरुआत सुबह के समय से ही करनी शुरू कर देनी चाहिए. सुबह जल्दी सोकर उठें और घर के सभी खिड़कियों और दरवाजों को खोल दें. खुले हुए खिड़कियों और दरवाजों से फ्रेश हवा अंदर आएगी और रात की सारी गर्मी बाहर निकल जाएगी. जैसे-जैसे धूप तेज होने लगे, खिड़कियों पर मोटे पर्दे या फिर ब्लैकआउट कपड़े लगा दें. ऐसा करने से धूप डायरेक्टली कमरे के अंदर नहीं आ पाएगी. अगर आपके लिए पॉसिबल है तो खिड़कियों पर बांस की चटाई भी लगाकर रख दें.
ये भी पढ़ें: नौतपा के दौरान इन लोगों को होता है हीट स्ट्रोक और लू लगने का ज्यादा खतरा, भूलकर भी न करें ये लापरवाही
नेचुरल तरीकों से ठंडक बनाए रखें
अगर आप अपने घर को ठंडा रखना चाहते हैं तो इसके लिए यह बिलकुल भी जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ एयर कंडीशनर या फिर कूलर का ही इस्तेमाल करें. आप चाहें तो पुराने जमाने के नेचुरल तरीके भी अपना सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले फर्श पर पानी छिड़क देना है ताकि कमरे का टेम्परेचर कुछ ही मिनटों में कम महसूस होने लगे. इसके अलावा अपने गमलों में तुलसी के पौधे, मनी प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधों को लगाने से भी आपको अपने घर का माहौल ठंडा और ज्यादा फ्रेश महसूस होने लगता है. अपने कमरे के किसी कोने में एक मिट्टी का घड़ा रख दें और फिर इसी से पानी पीएं. घर और शरीर को ठंडा रखने का यह एक ट्रेडिशनल और असरदार तरीका है.
पंखे और कूलर का सही से इस्तेमाल
अगर आप घर को ठंडा रखने के लिए पंखे या फिर कूलर का इस्तेमाल करने वाले हैं, तो आपके लिए उनका सही तरीके से इस्तेमाल करना आना और भी जरूरी हो जाता है. कमरा ठंडा रहे इसके लिए कूलर में ठंडे पानी के साथ बर्फ भी डाल दें. इसके करने से उसकी कैपिसिटी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी. इसके अलावा आपको कमरे में क्रॉस वेंटिलेशन का भी ख्याल रखना चाहिए. इस टेक्निक में आपको कमरे की एक खिड़की को खुला हुआ रखना है और एक को बंद. जब आप ऐसा करते हैं तो हवा का फ्लो सही बना रहता है. इसके अलावा अगर आपके कमरे में सिर्फ पंखा ही है तो आपको उसके सामने बर्फ से भरा हुआ एक कटोरा रख देना चाहिए. बर्फ के इस्तेमाल से आप कमरे को ठंडा रख सकेंगे.
ये भी पढ़ें: आने वाले हैं साल के 9 सबसे गर्म दिन, लू और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जरूर अपनाएं ये खास उपाय
The post नौतपा की भयंकर गर्मी में भी ठंडा और आरामदायक रहेगा आपका घर, बस आजमाएं ये आसान हैक्स appeared first on Prabhat Khabar.


