{“_id”:”69f8aa9926ba46908c0078e9″,”slug”:”kal-ka-mausam-weather-pleasant-in-delhi-due-to-strong-winds-and-rain-2026-05-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कल का मौसम: दिल्ली में दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज, छाएंगे बादल, होगी बरसात; आठ मई से सूरज दिखाएगा तेवर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सोमवार सुबह तक जारी तेज हवाओं के कारण व कुछ इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम का ऐसा मिजाज अभी एक से दो दिन तक बना रहेगा। विभाग के अनुसार पांच मई को भी आंशिक बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली में बारिश ने बदला मौसम
– फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली में बीते दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, इससे गर्मी में ठंडक का अहसास हुआ है। रविवार रात से जारी तेज हवाओं और सुबह हुई बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मई की शुरुआत में ही ठंडक का अहसास होने लगा।


