गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बना लिए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह करो या मरो का मैच है. CSK को प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखना है तो हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. गुजरात के लिए साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल, दोनों ने अर्धशतक लगाया. चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज की फिर से जमकर पिटाई हुई, जिन्होंने 56 रन लुटा दिए.
चेन्नई सुपर किंग्स को अगर यह मैच जीतकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखना है, तो उसे आईपीएल में अपना सबसे बड़ा रन चेज करना होगा. बता दें कि चेन्नई ने आईपीएल में काभी 210 रनों का टारगेट भी चेज नहीं किया है. वहीं अहमदाबाद के मैदान में आईपीएल में कभी 205 से बड़ा लक्ष्य चेज नहीं हुआ है.
CSK को करना होगा सबसे बड़ा रन चेज
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे सफल रन चेज 208 रनों का है, जो उसने इसी सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हासिल किया था. इसके अलावा 2012 में CSK ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 208 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. इसका मतलब चेन्नई ने 230 रन बना दिए तो यह ना केवल उसके आईपीएल में सबसे बड़ा रन चेज होगा, बल्कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भी सबसे बड़ा सफल रन चेज होगा.
फिर हुई अंशुल कंबोज की पिटाई
अंशुल कंबोज चाहे आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों हों. मगर पिछले पांच मैचों से उनकी लगातार पिटाई हो रही है. पिछले पांच मुकाबलों में अंशुल कंबोज केवल 4 विकेट ले पाए हैं और 261 रन लुटा चुके हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 56 रन दिए. स्पेन्सर जॉनसन और नूर अहमद की भी जमकर पिटाई हुई.
यह भी पढ़ें:
शुभमन गिल ने CSK के खिलाफ रचा इतिहास, टी20 में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
Watch: होटल में CSK फैन को देख छूटी विराट कोहली की हंसी, वायरल हो गया मोमेंट; देखें वीडियो

