
Potato Smileys: अगर आपके बच्चे भी शाम होते ही कुछ यूनिक और मजेदार खाने की जिद करने लगते हैं, तो आपको उनके लिए घर पर ही पोटैटो स्माइलीज बनाना चाहिए. यह एक ऐसी रेसिपी है जिसे देखते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान अपने आप आ जाती है. आप सभी ने कभी न कभी पैक्ड फ्रोजन स्माइलीज तो जरूर ही खाए होंगे, लेकिन घर पर बने इन फ्रेश और क्रिस्पी स्माइलीज का स्वाद आपको अपना फैन बना सकता है. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता है और यह मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाती है. सॉफ्ट आलू, बिलकुल ही कम मसाले और क्रिस्पी टेक्सचर होने की वजह से आपके बच्चे इन्हें हर दिन खाने की जिद करने लगते हैं. आप अगर चाहें तो शाम की चाय के साथ इन पोटैटो स्माइलीज को पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
पोटैटो स्माइलीज बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 4 मीडियम साइज के उबले आलू
- 1 कप कॉर्न फ्लोर
- 2 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक अपने स्वादानुसार
- आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
- फ्राई करने के लिए तेल
यह भी पढ़ें: टिफिन से लेकर इवनिंग स्नैक तक, हर मौके के लिए बेस्ट है पास्ता कटलेट, जानें आसान रेसिपी
पोटैटो स्माइलीज बनाने की आसान रेसिपी
- पोटैटो स्माइलीज बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. बता दें ये आलू जितने स्मूद होंगे, स्माइलीज उतने ही अच्छे बनेंगे.
- इसके बाद मैश किए हुए आलू में कॉर्न फ्लोर, ब्रेड क्रम्ब्स, नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च और चाट मसाला डालें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर सॉफ्ट आटा जैसा मिश्रण तैयार कर लें.
- अब इस मिश्रण को बेलन की मदद से हल्का मोटा बेल लें और इसके बाद किसी गोल ढक्कन या कुकी कटर से राउंड शेप में काट लें. इसके बाद स्ट्रॉ की मदद से दो आंखें बनाएं और चम्मच की मदद से स्माइल बना दें.
- इन तैयार स्माइलीज को 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. जब आप ऐसा करेंगे तो वे तलते समय टूटेंगे नहीं और ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर स्माइलीज को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. अगर आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी बना सकते हैं. अब आप इन्हें टोमैटो सॉस या फिर मेयोनीज के साथ सर्व कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: घर पर ही आसानी से बनाएं बाजार जैसा खट्टा-मीठा आम पापड़, स्वाद ऐसा कि बचपन की आ जाएगी याद
Source link

