लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Union Cabinet Meeting:पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, मंत्री देंगे दो साल का रिपोर्ट कार्ड – Union-cabinet-meeting-today-ministers-to-present-two-year-report-card-pm-modi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पांच देशों के दौरे से वापस आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को कैबिनेट बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके नतीजों तथा भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच, यह इस वर्ष कैबिनेट की पहली पूर्ण बैठक होगी।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कामकाज, हाल के दिनों में लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों, तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के अलग-अलग पहलुओं, उन्हें अधिकतम सफलता के लिए कैसे लागू किया जाए और अन्य विषयों की भी समीक्षा किए जाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी का 5 देशों का दौरा पूरा: रोम से स्वदेश रवाना; बोले- आतंक वित्तपोषण के खिलाफ इटली का सहयोग वैश्विक नजीर

क्या होगा बैठक का एजेंडा?

पीएम मोदी के पश्चिम एशिया में जारी संकट और उसके आर्थिक प्रभावों का जिक्र करने की संभावना है और वह मंत्रालयों तथा विभागों को निर्देश दे सकते हैं कि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए किस तरह से आगे बढ़ा जाए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।

पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के कुछ ही समय बाद, मोदी ने सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिया था कि वे नागरिकों और इससे प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को कम करने के लिए हर संभव कदम उठाएं।

ये भी पढ़ें: Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर केंद्र अलर्ट, सूत्रों का दावा- भारत में अब तक कोई मामला नहीं

आमजन को फायदा पहुंचाने पर होगी चर्चा

बैठक में आम लोगों के फायदे के लिए सभी क्षेत्रों में सुधार लाने की सरकार की प्राथमिकता पर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले अगले 10 वर्षों के लिए सुधार की प्राथमिकताओं की रूपरेखा पेश करते हुए कहा था कि उनकी सरकार की रिफॉर्म एक्सप्रेस ने व्यवस्थागत बदलाव लाए हैं और आम नागरिकों को काफी हद तक लाभ पहुंचाया है। यह बैठक प.बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जबर्दस्त जीत के बाद हो रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Aaj Ka Shabd Jata Nagarjun Ki Kavita Do Shikharon Ke Antral Wale Jungle Men – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:जटा और नागार्जुन की कविता

महंगाई का असर:खपत की रफ्तार थामी तो विकास दर को लग सकता है झटका; Fmcg मांग में सुस्ती की आशंका ने बढ़ाई चिंता – Inflation And Weak Consumption Slow India Growth Momentum, Raising Economic Concerns

Cyber Threat:इंटरनेट सुरक्षा पर मंडरा रहा अब तक का सबसे बड़ा साइबर खतरा, 2029 तक टूट सकती है सुरक्षा प्रणाली – Biggest-cyber-threat-to-internet-security-quantum-computing-risk-online-banking-cryptocurrency

Cuba:पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर Us ने दर्ज किया आपराधिक मामला, ट्रंप बोले- हम क्यूबा को आजाद करा रहे – Us Announces Criminal Case Against Former Cuban President Raul Castro Donald Trump Praise Order

Us Iran War:’समझौता नहीं तो अमेरिका की कड़ी कार्रवाई तय’, ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम; बातचीत अंतिम चरण में – Trump Warns Iran: Deal Or We Will Do Something Nasty, Final Stage Talks With Us

Strike:ई-फार्मेसी के विरोध में हड़ताल से ढाई हजार करोड़ का कारोबार ठप, दिल्ली में 90 फीसदी दुकानें रहीं बंद – Strike: Business Worth Rs 2500 Crore Stalled Due To Strike Against E-pharmacy, 90% Shops Closed In Delhi

Leave a Comment