लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ebola Virus:इबोला वायरस को लेकर केंद्र अलर्ट, सूत्रों का दावा- भारत में अब तक कोई मामला नहीं – No-ebola-case-in-india-government-strengthens-alert-and-preparedness

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में इबोला वायरस रोग को लेकर तैयारियों और प्रतिक्रिया व्यवस्था का आकलन किया गया। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत में अब तक इबोला वायरस रोग का कोई मामला सामने नहीं आया है।

वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इबोला को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने एहतियात के तौर पर निगरानी के साथ तैयारियों को और मजबूत किया है।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: एनसीपी में टूट की अटकलों से मचा बवाल! 22 विधायकों को लेकर उठे सवाल; अजित पवार गुट ने किया पलटवार

बैठक में दिए गए क्या निर्देश?

बैठक के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्तरों पर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्री-अराइवल और पोस्ट-अराइवल स्क्रीनिंग, क्वारंटीन प्रोटोकॉल, मरीज प्रबंधन, रेफरल व्यवस्था और लैब परीक्षण से जुड़े विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया पहले ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे जा चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव ने समन्वित निगरानी, समय पर रिपोर्टिंग और चिन्हित स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों पर विशेष जोर दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ समन्वय में सभी संबंधित मंत्रालयों और विभागों को भी सतर्क किया गया है और वे आवश्यक निगरानी एवं रोकथाम उपाय कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय बोला- घबराने की जरूरत नहीं

मंत्रालय ने कहा कि भारत को ऐसी परिस्थितियों से निपटने का पूर्व अनुभव है। वर्ष 2014 में अफ्रीका में फैले इबोला प्रकोप के दौरान भी इसी तरह के एहतियाती कदम प्रभावी ढंग से लागू किए गए थे। केंद्र सरकार ने कहा है कि लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र ने स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और सलाह का पालन करने की अपील की है।

दुनियाभर में कुल 668 मामलों की पहचान

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में बंडिबुग्यो वायरस के कारण इबोला का प्रकोप देखा गया है। 18 मई तक कुल 528 संदिग्ध मामले और 132 मौतें दर्ज की गई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि कुल 668 मामलों की पहचान की गई है, जिनमें 541 कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और 127 युगांडा में हैं। हालांकि, कांगो के कुछ क्षेत्रों में असुरक्षा और आवाजाही पर प्रतिबंध के कारण संपर्कों की निगरानी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: NIA: पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को गोपनीय सुरक्षा जानकारी देने वाला जासूस रियाज कोलकाता से गिरफ्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोशल मीडिया मंच X पर जारी बयान में कहा कि युगांडा में सामने आए 12 संदिग्ध मामलों में से दो की लैब जांच में इबोला संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि बाकी मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजनीति:राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का फैक्ट चेक, प्रदीप भंडारी बोले- एलओपी यानी लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा – Politics: Pradeep Bhandari Fact-checks Rahul Gandhi’s Allegations; Says Lop Stands For ‘leader Of Propaganda’.

इमरान को लेकर पीसीबी का फरमान:खिलाड़ियों को पूर्व कप्तान की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करने से रोका, क्या है मामला – Pakistan Vs England: Pakistan Cricket Board Advised Its Players To Stops Commenting On Imran Khan Issue

यूपी:सीएम योगी बोले- सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी, दंगा उसकी पहचान – Up: Cm Yogi Says Jpnic Is A Living Monument To Sp’s Corruption; Riots Are Its Hallmark.

महिलाओं के लिए प्रेरणा:कौन है बबीता जिसका पीएम ने किया ‘मन की बात’ में जिक्र, उसके किस संघर्ष की सराहना की? – Inspiration For Women Who Is Babita Whom Pm Mentioned In Mann Ki Baat And Which Of Her Struggles Did He Praise

‘शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा’; सोनम वांगचुक ने आमिर खान के दावों को किया खारिज; मुलाकात को लेकर कही ये बात – Activist Sonam Wangchuk Hits Back At Aamir Khan Never Met Claim Taking A Playful Ghajini Jibe

उदयपुर नगर निगम चुनाव:कांग्रेस ने पूरे 80 वार्ड के प्रत्याशियों की सूची जारी की, जानें आपके यहां से कौन है? – Congress Candidates Announced For Udaipur’s 80 Wards; Tickets Awarded To Several Prominent Figures

Leave a Comment