अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ताजा भाव जान लीजिए. रविवार यानी 30 अगस्त को घरेलू सर्राफा बाजार में नियमित कारोबार नहीं हो रहा है, इसलिए आज का कोई नया सर्राफा क्लोजिंग रेट नहीं आया है. ऐसे में खरीदारी के लिए आज रिटेल रेट को देखा जा सकता है. सबसे ताजा कारोबारी सत्र यानी 28 अगस्त को सोने और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 3,300 रुपए गिरकर 1,62,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया था. वहीं चांदी 5000 रुपए टूटकर 2,45,500 रुपए प्रति किलो पर आ गई थी.
आज 24 कैरेट सोना कितने का है?
30 अगस्त के रिटेल डेटा के अनुसार, भारत में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 15,824 रुपए प्रति ग्राम, यानी 1,58,240 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव करीब 14,505 रुपए प्रति ग्राम, यानी 1,45,050 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
आज 14 किलो और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिल रहा है, यहां से देखें ताजा रेट
चांदी का आज क्या भाव है?
चांदी के भाव में भी हाल के दिनों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. 28 अगस्त को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपए गिरकर 2,45,500 रुपए प्रति किलो पर आ गई थी. वहीं रविवार को बाजार डेटा में चांदी करीब 2.45 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है. यानी 100 ग्राम चांदी की कीमत करीब 24,500 रुपए के आसपास बैठती है.
28 अगस्त को सोना- चांदी क्यों गिरे थे?
सोने और चांदी में गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका से जुड़ी खबरें और डॉलर में मजबूती रही है. इसका असर सोने पर पड़ा, क्योंकि सोना ऐसा निवेश है जिस पर ब्याज नहीं मिलता है. जब ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद बढ़ती है तो निवेशकों का एक हिस्सा सोने से पैसा निकालकर ब्याज देने वाली संपत्तियों की तरफ जा सकता है. इसी वजह से 28 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत 3 फीसदी से ज्यादा गिर गई थी. चांदी भी करीब 3.5 फीसदी नीचे आई थी.
आज पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर? दिल्ली, मुंबई समेत इन शहरों के ताजा रेट जारी
तीन दिन में कैसा रहा आकंड़ा?
28 अगस्त की गिरावट लगातार तीसरे दिन हुई थी. 25 अगस्त को दिल्ली में सोना 1,67,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था. इसके बाद तीन कारोबारी सत्रों में यह कुल 4,700 रुपए टूटकर 1,62,400 रुपए पर आ गया. यानी कुछ ही दिनों में सोने के भाव में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई.

