लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tamil Nadu:59 साल बाद तमिलनाडु सरकार में कांग्रेस की वापसी, कल दो विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ – Congress Set To Join Tamil Nadu Govt After 59 Years, Two Mlas To Take Oath Tomorrow

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

करीब छह दशक बाद तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पहली बार तमिलनाडु सरकार का हिस्सा बनने जा रही है। मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार में कांग्रेस के दो विधायक गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस विधायकों एस. राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने को मंजूरी दे दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस विधायकों एडवोकेट राजेश कुमार और थिरु पी. विश्वनाथन को तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल करने की मंजूरी दे दी है और वे कल मंत्री पद की शपथ लेंगे। करीब 59 वर्षों बाद कांग्रेस की तमिलनाडु मंत्रिमंडल में वापसी को राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और टीवीके सरकार को समर्थन देने वाले गठबंधन के मजबूत होने के रूप में देखा जा रहा है।

छह दशक बाद सत्ता में साझेदार होगी कांग्रेस

इसे पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक पल बताते हुए वेणुगोपाल ने आगे लिखा, यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि कांग्रेस 59 साल के लंबे अंतराल के बाद तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल हो रही है। उन्होंने दोनों नेताओं को अपनी शुभकामनाएं भी दीं और विश्वास जताया कि वे एक कल्याण-उन्मुख शासन मॉडल को आगे बढ़ाते हुए तमिलनाडु के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे।

तमिलनाडु विधानसभा में कांग्रेस के वर्तमान में पांच विधायक हैं और विधानसभा चुनाव के बाद वह टीवीके सरकार की प्रमुख सहयोगी ताकत बनकर उभरी है। कांग्रेस के समर्थन के साथ-साथ वाम दलों, वीसीके और आईयूएमएल जैसे सहयोगी दलों के समर्थन से विजय सरकार विधानसभा में आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रही।

ये भी पढ़ें: केरल में सतीशन कैबिनेट का गठन पूरा: 14 विधायक पहली बार बने मंत्री, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

टीवीके की सोची-समझी रणनीति

राजनीतिक विश्लेषक कांग्रेस नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को सिर्फ सामान्य कैबिनेट विस्तार नहीं मान रहे हैं। इसे टीवीके नेतृत्व की एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य सहयोगी दलों को बेहतर प्रतिनिधित्व देना, गठबंधन को और मजबूत करना तथा सरकार में राजनीतिक संतुलन बनाए रखना है। गुरुवार को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। करीब छह दशक के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस एक बार फिर राज्य में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रूस-यूक्रेन जंग:व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप के दूत; क्या खत्म होगी जंग? – Us Envoys Witkoff And Kushner Hold Talks In Ukraine After Meeting With Putin

सत्य निकेतन हादसा:डीयू ने ‘बेघर’ छात्रों के लिए खोले कॉलेज के दरवाजे, क्लासरूम में गद्दे बिछा ठहरने का इंतजाम – Satya Niketan Incident: Du Opens College Doors For ‘homeless’ Students

दिल्ली हादसा:मलबे के नीचे दोस्त, ऊपर खड़े साथियों की अटकी सांसें; धूल का गुबार छंटा तो अपनों की तलाश – Delhi Building Collapse Friend Trapped Under Debris Companions Standing Above Held Their Breath In Suspense

बॉलीवुड पार्टी:डिंपल कपाड़िया से नीतू सिंह तक; डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के इवेंट में पहुंचे कई सितारे – Dimple Kapadia To Neetu Kapoor Natasa Kusha Kapila Orry Navya Celebs Spotted At Abu Jani Sandeep Khosla Event

जिम्मेदार कौन?:55 गज की इमारत के बेसमेंट में चल रहा काम, एमसीडी बेखबर; सत्य निकेतन हादसे ने खड़े किए सवाल – Construction Underway In Basement Of 55-square-yard Building Mcd Unaware Satya Niketan Incident Raise Question

डल झील की लहरों पर उतरेंगी कश्मीर की यादें:फिल्म फेस्टिवल आज से, साथ ही संस्कृति और रचनात्मक संवाद का महाकुंभ – Srinagar: Memories Of Kashmir To Unfold On The Ripples Of Dal Lake; Film Festival Begins Today.

Leave a Comment