लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारती सिंह | bharti singh

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


लाफ्टर क्वीन और कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. बीते कुछ दिनों से भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के अलग होने और तलाक की खबरें चर्चा में थीं. इस खबर ने इंडस्ट्री और फैंस के बीच भी हलचल मचा दी थीं क्योंकि दोनों टीवी के बहुत ही प्यारे और पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. हालांकि, अब भारती सिंह ने खुद सामने आकर इस खबर पर चुप्पी तोड़ी हैं और सच्चाई बता दी है.  

भारती ने तोड़ी चुप्पी 

भारती सिंह अपने काम के साथ-साथ यूट्यूब व्लॉग्स भी फैंस के साथ डेली शेयर करती हैं. हाल ही आए एक व्लॉग में भारती ने इन खबरों को गलत बताया और साफ कहा, ‘हम दोनों कभी अलग नहीं हो सकते. शायद मरने के बाद भी नहीं.’ उनके इस बयान से सभी ने राहत की सांस ली और खुशी जताई. 

भारती अक्सर अपने व्लॉग्स में हर्ष और परिवार के साथ हंसी-मजाक करती रहती हैं. साथ ही सबको एंटरटेन करने के लिए कई ऐसी बातें बोलती हैं, जिसे लोग गलत तरीके से पेश कर देते हैं. इसी वजह से उनके रिश्ते को लेकर भी ऐसी अफवाहें फैलने लगी. 

ये भी पढ़ें: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला 5 फुट लंबा धामन सांप, क्यों कहते हैं ‘घोड़ा पछाड़’?

भारती और हर्ष का रिश्ता

बता दें कि हर्ष और भारती ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और 2017 में शादी की थीं. शादी के बाद उनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद हैं. शादी के पांच साल बाद 2022 में दोनों ने अपने पहले बेटे गोला उर्फ लक्ष्य का स्वागत किया था. इसके बाद 2025 में उनके दूसरे बेटे काजू यानी यशवीर का जन्म हुआ. इसके अलावा हर्ष और भारती ने ‘H3 प्रोडक्शंस’ नाम की कंपनी भी शुरू की. यूट्यूब व्लॉग्स के अलावा दोनों कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के साथ पॉडकास्ट भी करते हैं.

ये भी पढ़ें: सक्सेस होने के बाद भी खुद को स्टार नहीं मानते हैं पंकज त्रिपाठी, बोले- ‘मैं नहीं, मेरा बैंक बैलेंस मुझे…’





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले नर्वस हैं अजय देवगन? एक्टर बोले- ‘इतनी मेहनत की है थोड़ा प्रेशर तो…’

रुमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग स्क्रीन शेयर करेंगी हुमा कुरैशी, पोस्ट शेयर कर जताई खुशी, कहा, ‘जब मैं पहली बार मिली…’

अक्षय-सुनील से रवीना-जैकी तक, कौन है ‘वेलकम टू द जंगल’ का सबसे रईस स्टार? ये कॉमेडियन हैं 250 करोड़ का मालिक

Saturday Box office LIVE: 200 करोड़ के क्लब में ‘पेद्दी’ की एंट्री, बाकी का निकला दम, 5 बजे तक की इतनी कमाई

जब पेट्रोल पंप पर स्कूल की लड़कियों ने शान को समझ लिया था शाहरुख खान, सिंगर ने सुनाया मजेदार किस्सा

Leave a Comment