लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका से डील पर बातचीत के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने दिया इस्तीफा? दावों पर आया तेहरान का जवाब

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के साथ जारी तनाव और सीजफायर को लेकर जारी बातचीत के बीच चौंकाने वाली खबरें सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. पद छोड़ने के पीछे आईआरजीसी की मनमानी और दखल को वजह बताया गया. पेजश्कियान के इस्तीफे के दावों पर आईआरजीसी से संबंधित तस्नीम न्यूज एजेंसी ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से सफाई दी है.

न्यूज एजेंसी ईरान इंटरनेशनल ने एक सूत्र के हवाले से दावा किया था कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने रविवार (31 मई) को आईआरजीसी के प्रशासन पर ‘कब्जे’ का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस्तीफा ईरान के सर्वोच्च नेता मोज्तबा खामेनेई की मंजूरी के लिए भेजा गया. एजेंसी ने अज्ञात सूत्र के हवाले से ये दावे किए हैं.

रिपोर्ट में दावा किया गया कि राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने इस्तीफे को लेकर कहा ‘राष्ट्रपति और सरकार को देश के प्रमुख और अहम फैसले लेने की प्रक्रियाओं से प्रभावी रूप से अलग कर दिया गया है और आईआरजीसी के भीतर कट्टरपंथी गुटों को सत्ता पर कंट्रोल करने में सक्षम बना दिया है, ऐसे में वह खुद को अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में असमर्थ पा रहे हैं.’

ईरान सरकार ने दावों का किया खंडन

आईआरजीसी से संबंधित तसनीम न्यूज एजेंसी ने एक जानकार सरकारी सूत्र के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने इस्तीफा नहीं दिया है और वे अपना कार्यभार संभाल रहे हैं. एजेंसी ने ईरान इंटरनेशनल की उस रिपोर्ट का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी.

राष्ट्रपति कार्यालय में इंफॉर्मेशन और कम्युनिकेशन विभाग के उप प्रमुख सैयद मेहदी तबताबाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि पेजेश्कियान जनता की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे.

Pakistan-US Relations: कंगाल पाकिस्तान का करोड़ों का दांव! अमेरिका में 1.3 मिलियन डॉलर की लॉबिंग डील, वजह जानकर चौंक जाएंगे

तबतबाई ने एक पोस्ट में लिखा कि ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट ‘झूठी’ है और चल रही सीजफायर बातचीत के बीच मीडिया की चालबाजी का हिस्सा है. तुर्की की सरकारी न्यूज एजेंसी अनादोलू एजेंसी ने भी इस रिपोर्ट के खंडन किया है.

ट्रेड डील को अंतिम रूप देने भारत आ रहा अमेरिकी डेलिगेशन, किन-किन मसलों पर होगी बात?

 

 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment