लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘हमारे पास ज्यादा समय नहीं है…’, युद्ध खत्म करने ईरान ने अमेरिका को भेजा संशोधित प्रस्ताव, पाकिस्तानी सूत्र का बड़ा दावा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Iran US War: ईरान ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ शांति का संशोधित प्रस्ताव साझा किया है. रॉयटर्स ने सोमवार को पाकिस्तान के एक सूत्र के हवाले से इसकी जानकारी दी है. ईरान ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ शांति के एक संशोधित प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है. फिलहाल अभी सीजफायर जारी है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए साझा किया. पाकिस्तानी सूत्र ने न्यूज एजेंसी से कहा है कि हमारे पास ज्यादा समय नहीं है. दोनों देशों के बीच शांति वार्ता रूकी हुई है. दोनों पक्ष लगता है, अपने लक्ष्य में बदलाव कर रहे हैं. 

इधर, युद्ध खत्म करने की इच्छा को दिखाते हुए ईरान ने सोमवार को कहा है कि उसने अमेरिका की तरफ से भेजे गए, एक शांति प्रस्ताव का जवाब दिया. दोनों पक्ष बातचीत में लगे हुए हैं. ईरानी मीडिया ने अमेरिका की मांगों को बहुत ज्यादा बताया है. अमेरिका की तरफ से कहा गया था कि ईरान को युद्ध के लिए कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा. देश को केवल एक एटोमिक स्थल रखने की अनुमति दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

ईरान ने कहा- हमने हमारी चिंताए अमेरिकी पक्ष को पहुंचा दी है
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि जैसा कि हमने कल घोषणा की थी कि हमारी चिंताएं अमेरिकी पक्ष तक पहुंचा दी गई हैं. पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. उसके जरिए ही संदेशों को आदान प्रदान हो रहा है. ईरान का मुख्य ध्यान अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने पर है. ऐसे में ट्रंप ने भी चेतावनी दी है कि ईरान के लिए समय तेजी से बीत रहा है. उन्हें जल्द से जल्द कदम उठाने होंगे. बहुत तेजी से वरना कुछ भी नहीं बचेगा. समय बहुत कीमती है. 

इधर, ईरान और अमेरिका बीच युद्ध 28 फरवरी से छिड़ा हुआ है. यह अस्थायी संघर्ष विराम है. ट्रंप ने फॉर्च्यून पत्रिका के तहत कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करने के लिए बेताब है. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment