लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘हस्तिनापुर के वीर’ में कुंती बनेंगी Toral Rasputra, बोलीं- ऐसा किरदार जिंदगी में एक बार मिलता है

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Sony SAB के नए पौराणिक शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ में माता कुंती का किरदार निभा रहीं Toral Rasputra ने अपने रोल को लेकर खुलकर बात की है. Actress का कहना है कि कुंती जैसा किरदार निभाने का मौका किसी भी कलाकार को जिंदगी में एक बार ही मिलता है.

Toral Rasputra के मुताबिक, कुंती महाभारत के सबसे जटिल और प्रेरणादायक किरदारों में से एक हैं. उन्होंने कहा कि कुंती के भीतर अपार सहनशीलता, गरिमा और त्याग की भावना है. खासकर एक मां के रूप में उन्होंने अपने बच्चों का पालन-पोषण जिन परिस्थितियों में किया, वह उन्हें बेहद मजबूत बनाता है.

Actress ने बताया कि उन्हें लगता है कि कलाकार किरदार नहीं चुनते, बल्कि किरदार कलाकारों को चुनते हैं. यही वजह है कि जब उन्हें कुंती की भूमिका निभाने का अवसर मिला, तो उन्होंने इसे एक विशेष जिम्मेदारी के रूप में लिया.

Toral ने यह भी माना कि पौराणिक किरदार निभाना किसी भी सामान्य फिक्शन शो से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है. दर्शकों के मन में इन पात्रों की एक तय छवि होती है और ऐसे में हर कलाकार पर उस किरदार के साथ न्याय करने की बड़ी जिम्मेदारी होती है. उनके अनुसार, ऐसे शोज में हर छोटी-बड़ी चीज पर बारीकी से काम किया जाता है और हर दिन एक नया चैलेंज लेकर आता है.

कुंती और गांधारी के रिश्ते पर बात करते हुए Toral Rasputra ने कहा कि अगर उन्हें एक शब्द में इस रिश्ते को बयां करना हो, तो वह ‘सम्मान’ होगा. उनके मुताबिक, दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता नहीं बल्कि एक-दूसरे के लिए सम्मान और अपनापन देखने को मिलता है.

Actress को उम्मीद है कि दर्शक ‘हस्तिनापुर के वीर’ में कुंती के इस नए रूप को पसंद करेंगे और उनके सफर से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘मैं बच्चों के साथ लाठी खाती’, छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं सीमा पाहवा, बोलीं- इंसानियत जगाइए

‘युवाओं की आवाज सुननी होगी…’, CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे राजकुमार राव, लिखा इमोशनल नोट

कौन हैं थिया बूसेन? जिनसे दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग

अब कहां हैं महाकुंभ ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा? हाई कोर्ट ने क्यों दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश, जानें बड़ी वजह

December 2026 Theatre Release: शाहरुख खान की ‘किंग’ से लेकर प्रभास की ‘फौजी’ तक, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने दिसंबर में आ रही ये 5 बड़ी फिल्में

‘आवारापन 2’ से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम

Leave a Comment