आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे रियान पराग (Riyan Parag) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बच्चे को बुरी तरह धुतकारते हुए नजर आ रहे हैं, जो उनके पास सेल्फी के लिए आया था. लोगों को नन्हे फैंस के साथ रियान का यह बर्ताव बिल्कुल भी पंसद नहीं आ रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि रियान पराग कहीं जा रहे होते हैं. इसी बीच एक बच्चा उनके पास सेल्फी या ऑटोग्राफ लेने के लिए आता है. पहले तो राजस्थान के कप्तान उस बच्चे को मना करते हैं. जब बच्चा उनके साथ-साथ चलने लगता है, तब वह उस बच्चे को पकड़कर साइड में कर देते हैं और खुद निकल जाते हैं.
Look, a small kid came to take a picture with Riyan Parag at the team hotel, but he angrily scolded him and told him to move away saying “hat.”🙂 pic.twitter.com/N9CVsVzUSt
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) May 18, 2026
रियान पराग पर भड़के लोग
इस हरकत पर लोग रियान पराग पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो के कमेंट राजस्थान रॉयल्स को टैग करते हुए लिखा कि हम रियान को अगले सीजन में कप्तान के रूप में नहीं देखना चाहते हैं. उन्हें हटा दिया जाए. इसी तरह लोगों ने वीडियो पर कमेंट किए.
@rajasthanroyals look at this; we don’t want this as a captain next season. Remove him from my team
— Sanjog Shrestha (@Sanj0g19) May 18, 2026
Deserved. I mean who tf gets excited for Riyan Parag ???
— Dæmon (@educatedmor0n) May 18, 2026
zero love for fans..ye raise kisi ke idol banenge.
— Rebel In Peace ✌🏻 (@RebelinPeaceX) May 18, 2026
औसत जा रहा सीजन
बतौर बल्लेबाज रियान पराग के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन औसत गुजर रहा है. उन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में बैटिंग करते हुए 25.80 की औसत और 151.76 के स्ट्राइक रेट से 258 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 90 रनों का रहा.
राजस्थान पर लटकी प्लेऑफ से बाहर होने की तलवार
पिछले लगातार 3 मैचों में हार झेलने वाली राजस्थान रॉयल्स पर प्लेऑफ से बाहर होने की तलवार लटकती हुई नजर आ रही है. टीम ने 12 मैचों में 6 जीत हासिल करके 12 प्वाइंट्स अपने नाम कर लिए हैं. यहां से टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आखिरी दोनों मैचो में जीत दर्ज करनी होगी. इसके साथ टीम 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान प्लेऑफ में जगह बना पाती है या नहीं.
यह भी पढ़ें: 9वीं फिफ्टी ठोक केएल राहुल ने रचा इतिहास, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ बन गए नंबर-1


