लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात की जेट स्क्वाड्रन:समझौते के तहत हजारों सैनिक भी भेजे, ईरान युद्ध के बीच बड़ा कदम – Pakistan Deploys Fighter Jets And Thousands Of Troops To Saudi Arabia Amid Iran War Mediation Efforts

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान ने एक आपसी रक्षा समझौते के तहत सऊदी अरब में अपने 8,000 सैनिक, लड़ाकू विमानों का एक स्क्वाड्रन और एक मिसाइल हवाई रक्षा प्रणाली तैनात की है। यह कदम बेहद चौंकाने वाला है। पाकिस्तान खुद इस समय ईरान युद्ध में मुख्य मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। पाकिस्तान की इस गोपनीय और बड़ी सैन्य तैनाती की बात पहली बार सामने आई है। समाजार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक,  तीन सुरक्षा अधिकारियों और दो सरकारी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। उनके अनुसार, यह पूरी तरह से युद्ध-सक्षम सेना है। इसका मुख्य उद्देश्य सऊदी अरब पर हमला होने की स्थिति में उसे सैन्य सहायता प्रदान करना है।

दोनों देशों के बीच हुआ था रक्षा समझौता

दोनों देशों के बीच पिछले साल एक गोपनीय रक्षा समझौता हुआ था। इसकी शर्तें पूरी तरह से गुप्त रखी गई हैं। इस समझौते के तहत दोनों देश एक-दूसरे की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पहले ही संकेत दे चुके हैं कि सऊदी अरब अब पाकिस्तान की परमाणु छतरी के नीचे सुरक्षित है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने अप्रैल की शुरुआत में 16 जेएफ-17 लड़ाकू विमानों का पूरा स्क्वाड्रन सऊदी अरब भेजा है। इसके अलावा ड्रोन के दो स्क्वाड्रन भी भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें: ईरान: राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- US से बातचीत से इनकार करना तर्कसंगत नहीं, अपने अधिकारों की करते रहेंगे रक्षा

हजारों सैनिकों और चीनी मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तैनाती

सऊदी अरब भेजे गए सैन्य साजो-सामान में चीन निर्मित एचक्यू-9 एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल है। इसका पूरा खर्च सऊदी अरब उठा रहा है। हालांकि, इसे संचालित करने की जिम्मेदारी पाकिस्तानी सैनिकों की ही होगी। तैनात किए गए 8,000 सैनिक मुख्य रूप से सलाहकार और प्रशिक्षण की भूमिका निभाएंगे। यह सेना सऊदी अरब में पहले से मौजूद पाकिस्तानी सैनिकों के अतिरिक्त है। गोपनीय समझौते के अनुसार, जरूरत पड़ने पर सऊदी अरब की सीमाओं की सुरक्षा के लिए 80,000 पाकिस्तानी सैनिकों तक को भेजा जा सकता है। इसमें पाकिस्तानी युद्धपोतों की तैनाती का भी प्रावधान है।

शांति दूत की भूमिका के साथ सैन्य सहयोग का द्वंद्व

पाकिस्तान ने ये लड़ाकू विमान तब भेजे,  जब ईरानी हमलों ने सऊदी के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया था। उस हमले में एक सऊदी नागरिक की मौत हुई थी। इस घटना के बाद ही पाकिस्तान इस युद्ध का मुख्य मध्यस्थ बनकर उभरा। पाकिस्तान ने हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम कराने में बड़ी भूमिका निभाई है। यह संघर्षविराम पिछले छह सप्ताह से प्रभावी है। इस्लामाबाद ने ही दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता के इकलौते दौर की मेजबानी की थी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Report:दिल्ली-एनसीआर में वाहन प्रदूषण से 23 प्रतिशत बच्चों को होता है अस्थमा, 2050 तक जीरो-एमिशन पर जोर – Report: Vehicle Pollution Causes Asthma In 23 Percent Of Children In Delhi-ncr.

Jantar Mantar Protest:नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, 13 मुकदमे वापस लेगी दिल्ली सरकार; समीक्षा शुरू – Jantar Mantar Protest: Major Relief For Neet Protesters; Delhi Government To Withdraw 13 Cases.

Important Update:आज जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात बंद, अमरनाथ यात्रियों का जत्था जा सकेगा; बारिश का भी अलर्ट – Traffic On Jammu-srinagar Highway Suspended Today; Convoy Of Amarnath Pilgrims Will Be Allowed To Proceed

Parliament:सदन में राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें? अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार हनन और अवमानना का दिया नोटिस – Bjp Mp Anurag Thakur Moves Breach Of Privilege Notice Against Rahul Gandhi In Lok Sabha

Anti-paper Leak Bill:राज्यसभा से लोक परीक्षा बिल पारित; छात्रों के लिए क्या बदलेगा, क्या सख्त प्रावधान जुड़े? – Anti-paper Leak Bill Passed In Rajyasabha Opposition Parties Stage Walkout Ahead Of Passage

Pm मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो:लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर बोले- पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा – Pm Modi Releases New Video On Public Examinations Amendment Bill, Says States Suggestions Have Incorporated

Leave a Comment