जबसे पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में आई है, यह आईपीएल की सबसे खूंखार टीमों में से एक बन चुकी है. हालांकि आईपीएल 2026 में यह टीम लगातार कई सारे मैच हारी. इसी बीच पंजाब टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है, मेंस टी20 क्रिकेट किसी एक टूर्नामेंट में पंजाब सबसे ज्यादा पिटने वाली टीम बन गई है.
आईपीएल 2026 के 61वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 222 रन बना दिए. यह आईपीएल 2026 सीजन में कुल 9वीं बार है जब पंजाब की टीम ने किसी पारी में 200 रन लुटा दिए हों.
आईपीएल 2026 की सबसे ज्यादा पिटने वाली टीम बनी पंजाब
पंजाब किंग्स ऐसी टीम बन गई है, जिसके गेंदबाजों ने किसी एक टी20 कम्पटीशन में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा रन लुटाए हों. आईपीएल 2026 में अब तक कुल 9 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ 200 या उससे अधिक रन बन चुके हैं. इस लिस्ट में पाकिस्तान की डोमेस्टिक टीम साउथर्न पंजाब दूसरे स्थान पर है, जिसने नेशनल टी20 कप 2020-21 में आठ बार 200 या उससे अधिक रन लुटाए थे.
आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने PBKS के खिलाफ दो-दो बार 200 रनों का आंकड़ा छुआ है. वहीं राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एक-एक बार पंजाब के खिलाफ 200 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं.
एक टी20 कम्पटीशन में सबसे ज्यादा बार 200 रन लुटाए
- 9 बार – पंजाब किंग्स (आईपीएल 2026)
- 8 बार – साउथर्न पंजाब (नेशनल टी20 कप 2021-21)
- 7 बार – सनराइजर्स हैदराबाद (आईपीएल 2024)
- 7 बार – राजस्थान रॉयल्स (आईपीएल 2025)
- 7 बार – लखनऊ सुपर जायंट्स (आईपीएल 2025)
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की गेंदबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है. पर्पल कैप की रेस के टॉप-10 में भी पंजाब का कोई गेंदबाज नहीं है. पंजाब के लिए अब तक सिर्फ अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल 10 या उससे अधिक विकेट ले सके हैं.
यह भी पढ़ें:
IPL 2026 में अचानक बदला RCB का कप्तान, रजत पाटीदार की जगह इस खिलाड़ी को मिली कमान
विराट कोहली ने रचा इतिहास, 500 रन बनाकर बनाया ऐसा रिकॉर्ड; जिसका टूटना असंभव

