लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kota Medical College Six Month Pregnant Woman Dies Of Kidney Failure Family Alleges Negligence – Kota News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कोटा जिले में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को एक और गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान शिवपुर निवासी शिरीन के रूप में हुई है, जो करीब छह माह की गर्भवती थी। किडनी फेलियर और संक्रमण फैलने के कारण उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। इस मौत के बाद अब न्यू मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौत का आंकड़ा पांच तक पहुंच गया है, जिससे चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज किया गया था रेफर

परिजनों के अनुसार शिरीन को 5 मई को तबीयत बिगड़ने पर न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान चिकित्सकों ने बच्चेदानी का मुंह खुला पाया, जिसके बाद टांके लगाए गए और उसे वार्ड में भर्ती कर लिया गया। परिवार का आरोप है कि 7 मई को अचानक उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। शरीर से लगातार रक्तस्राव हो रहा था, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। धीरे-धीरे उसका ब्लड प्रेशर और प्लेटलेट्स गिरने लगे।

डायलिसिस के बाद भी नहीं बच सकी जान

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे 7 मई को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां 8 मई को उसका डायलिसिस किया गया। हालांकि संक्रमण तेजी से शरीर में फैलता गया। इसके बाद 16 मई को उसे दोबारा न्यू मेडिकल कॉलेज के नेफ्रोलॉजी विभाग में रेफर किया गया। इलाज के दौरान रविवार को शिरीन ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित इलाज और निगरानी मिल जाती, तो शिरीन की जान बचाई जा सकती थी। परिवार का आरोप है कि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज किया गया, जिसके कारण संक्रमण बढ़ता चला गया और आखिरकार उसकी किडनी फेल हो गई।

ये भी पढ़ें-  रात को पत्नी से झगड़े के बाद घर से निकले भाजपा नेता; सुबह पेड़ से लटका मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

लगातार मौतों से बढ़ी चिंता

न्यू मेडिकल कॉलेज में लगातार प्रसूताओं की मौत के मामलों ने चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के दिनों में यह पांचवीं प्रसूता की मौत है, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन लगातार सामने आ रहे मामलों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर बहस छेड़ दी है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘वे हमें उलझा रहे थे’:संसद मार्च के बाद अभिजीत दीपके ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- नड्डा के घर किया गया नजरबंद – They Were Stalling Cjp Allegations Against Government After Parliament March Says House Arrest Nadda Residence

Farmers March Live:महापंचायत के लिए किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर सील, पंढेर बोले- हम बातचीत चाहते हैं – Farmer Protest In Delhi Live Kisan Mahapanchayat Against India-us Trade Deal, High Alert

3 Idiots:सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में फिर दस्तक देगी आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’; जानिए कब? – Aamir Khan Movie 3 Idiots Set For Re-release In Cinemas In September 4 Amid Sonam Wangchuk Row

Jantar Mantar Lathi Charge Hanuman Beniwal Slams Crackdown On Protesting Youth And Women – Jaipur News – Rajasthan:जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर भड़के बेनीवाल, बोले

करियर के सबसे बुरे दौर में पीवी सिंधू ने किस क्रिकेटर को किया फोन?:किया खुलासा; बोलीं- एक सलाह ने बदली जिंदगी – Pv Sindhu Reveals How Virat Kohli’s Advice Sparked Her Comeback Journey

महाकाल सवारी 2026: 'श्यामू' पर घमासान, हाथी की सेहत को लेकर वन विभाग और मालिक आमने-सामने

Leave a Comment