लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा: रिहायशी अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत, पत्नी और बेटी भी मारे गए

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • इजरायल ने हमास के सशस्त्र विंग के चीफ अल-हद्दाद को मार गिराया।
  • अल-हद्दाद 7 अक्टूबर के इजरायल हमले के मुख्य साजिशकर्ता थे।
  • इजरायल ने कहा, हद्दाद बंधकों को कैद रखने में भी शामिल थे।
  • हमास ने पुष्टि की, गाजा में इजरायली हमले में मौत हुई।

इजरायल और हमास के बीच लंबे वक्त से जारी जंग में शनिवार (16 मई, 2026) को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. इजरायल की सेना और हमास दोनों ने इस बात की पुष्टि की है कि इजरायली हमलों में हमास के सशस्त्र विंग के चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत हो गई है. हद्दाद को 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल में हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता कहा जाता है.

दरअसल, 7 अक्टूबर 2023 को हमास की ओर से इजरायल पर किए गए हमले के बाद से इजरायली सेना और खुफिया एजेंसियां गाजा और पूरे इलाके में हमास के वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और कमांडरों को निशाना बना रही हैं. इसी योजना के तहत किए गए हमलों में एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत हो गई है.

हद्दाद की मौत पर IDF और हमास ने क्या कहा?

इजरायली सेना (IDF) ने शुक्रवार (15 मई, 2026) को कहा था कि उसने गाजा में हद्दाद को निशाना बनाकर हवाई हमला किया था और शनिवार (16 मई, 2026) को उसकी मौत की पुष्टि की. इजरायली सेना ने कहा, ‘आईडीएफ और आईएसए इस बात की घोषणा करती है कि कल गाजा सिटी इलाके में एक सटीक हमले में आतंकवादी एजेद्दीन अल-हद्दाद को मार गिराया गया.’

वहीं, हमास के दो अधिकारियों के हवाले से एएफपी ने रिपोर्ट किया कि हद्दाद की मौत इजरायली हमले में हुई. एक वरिष्ठ हमास अधिकारी ने कहा, ‘सीनियर कमांडर एजेद्दीन अल-हद्दाद की गाजा सिटी में एक रिहायशी अपार्टमेंट और एक नागरिक वाहन पर किए गए इजरायली हमले में हत्या कर दी गई.’ जबकि हमास के सशस्त्र विंग के एक सदस्य ने भी अलग से हद्दाद के मौत की पुष्टि की. एक अन्य हमास सूत्र के मुताबिक, हद्दाद के साथ उसकी पत्नी और एक बेटी भी मारी गई.

इजरायली बंधकों को कैद में रखने में शामिल था हद्दाद- IDF

इजरायल की सेना ने कहा कि हद्दाद हमास की सैन्य शाखा के आखिरी सीनियर कमांडरों में से एक था, जिसने 7 अक्टूबर के हमले की योजना और पूरी साजिश का नेतृत्व किया था. वह युद्ध के दौरान इजरायली बंधकों को कैद में रखने में भी शामिल था. बयान में कहा गया कि हद्दाद हमास के बंधक कैद सिस्टम का संचालन करता था और अपनी हत्या रोकने के लिए खुद को बंधकों से घेरकर रखता था.

यह भी पढ़ेंः 100 साल बाद नीदरलैंड ने भारत को लौटाई 11वीं सदी की बेशकीमती धरोहर, PM मोदी ने जताई खुशी


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?

अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई पूरी डिटेल 

‘भारत को प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में देखता है अमेरिका’, दिल्ली-वॉशिंगटन संबंधों को लेकर क्या बोले सर्जियो गोर

अमेरिका ने फिर की भारत की तारीफ, ट्रंप के रक्षा सचिव हेगसेथ बोले- ‘इंडिया अहम पिलर, हम दोनों मिलकर…’

होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान

इजरायल को मान्यता देगा पाकिस्तान? जब रिपोर्टर ने मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब

Leave a Comment