लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Amar Ujala Samwad 2026:अमर उजाला संवाद का हिस्सा बनेंगे स्वामी चिदानंद सरस्वती, ‘सार्थक जीवन’ पर करेंगे बात – Amar Ujala Samwad 2026 Chidanand Saraswati Motivation And Spiritual Journey

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Amar Ujala Samwad 2026: अमर उजाला समूह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘संवाद उत्तर प्रदेश 2026’  का भव्य आयोजन करने जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 18 और 19 मई 2026 को आयोजित होगा, जिसमें राजनीति, सिनेमा, खेल जगत से लेकर धर्म-अध्यात्म जगत की भी कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। अपने विचारों, अनुभवों और प्रेरक वक्तव्यों से ये सभी इस कार्यक्रम को खास बनाने वाले हैं। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के लखनऊ के द सेंट्रम होटल में होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन की सबसे खास हस्तियों में एक नाम स्वामी चिदानंद सरस्वती भी हैं जो परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष और विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु के रूप में जाने जाते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

स्वामी चिदानंद सरस्वती

राजधानी लखनऊ में होने जा रहे ‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ में स्वामी चिदानंद सरस्वती भी शामिल होंगे। उन्होंने ऋषिकेश की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

स्वामी चिदानंद सरस्वती जी केवल आध्यात्मिक गुरु ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण के लिए समर्पित एक प्रेरणास्रोत भी हैं। मां गंगा की स्वच्छता, प्रकृति संरक्षण और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए वे लगातार अभियान चला रहे हैं। उनकी सकारात्मक सोच, सरल जीवन शैली और आध्यात्मिक दृष्टि ने देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में करोड़ों लोगों को प्रभावित किया है। इसके अलावा स्वामी जी विश्व आर्थिक मंच सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सनातन संस्कृति, योग, शांति और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

 

अमर उजाला संवाद 2026 का हिस्सा बनकर स्वामी चिदानंद सरस्वती सार्थक जीवन, समाज और अध्यात्म पर अपने विचार रखेंगे। इस विशेष आयोजन में वे अपने अनुभवों, जीवन मूल्यों और प्रेरणादायक सोच को लोगों के साथ साझा भी करेंगे। उनके विचार न केवल हम सभी को नई प्रेरणा देंगे, बल्कि जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखने की दिशा भी प्रदान करेंगे।

 

कार्यक्रम में शामिल रहेंगे ये अतिथि

‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव, केशव प्रसाद मौर्य, रणदीप हुड्डा, वरुण धवन और ब्रजेश पाठक, जैकी श्रॉफ भी इस संवाद का हिस्सा बनेंगे। वहीं रिचा चड्ढा, मृणाल ठाकुर, श्वेता त्रिपाठी, नवजोत सिंह सिद्धू, संग्राम सिंह और सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी भी अपने विचारों को इस मंच पर साझा करेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जम्मू:जनगणना में ओबीसी कॉलम के लिए समुदाय करेगा आंदोलन, बारामुला से होगी शुरुआत; जंतर मंतर पर भी होगी हलचल – Community To Launch Agitation For Obc Column In Census; Campaign To Begin From Baramulla.

शशि थरूर का एक और नया कठिन शब्द चर्चा में:जानें क्वॉकरवॉडजर का हिंदी मतलब क्या है, सरकार पर कैसे कसा तंज? – Shashi Tharoor Quockerwodger What Does Rare Word Mean Why Did He Take Dig At Government

ट्रंप-जेलेंस्की की न्यूयॉर्क में मुलाकात तय:बोले- बहुत कुछ बदल सकती है यह बैठक; क्या रूस से बनेगी बात? – Volodymyr Zelenskyy Donald Trump New York Meeting Peace Talks

कटड़ा:माता वैष्णो देवी हेलीपैड टर्मिनल में लगी आग, टिकट बुकिंग काउंटर और एक कॉफी शॉप का सामान जलकर राख – Fire Breaks Out At Mata Vaishno Devi Helipad Terminal.

लालबाग में गणपति दर्शन के बीच हादसा:करंट लगने से बच्ची-महिला की मौत; चार घायल, स्टॉल संचालक पर केस – Mumbai Ganpati Pandal Electric Shock Two Dead Four Injured Lalbaug

केरल में भारी बारिश का कहर:इडुक्की में भूस्खलन से दो की मौत, पांच लोगों के बहने की सूचना – Kerala Heavy Rain Idukki Landslide Two Dead Nilambur Five Missing

Leave a Comment