लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bhagwat Katha:17 से 23 मई तक जीवांजलि पर Live होगी श्रीमद् भागवत कथा, घर बैठे ऐसे देखें सीधा प्रसारण – Bhagwat Katha Live On Jeevanjali From 17 To 23 May Katha By Pujya Shri Ram Ji Bhai

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर एक दिव्य आयोजन होने जा रहा है। 17 मई से 23 मई 2026 तक पूज्य श्री राम जी भाई के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण प्रतिदिन जीवांजलि पर LIVE किया जाएगा। श्रद्धालु घर बैठे इस पावन कथा का आनंद ले सकेंगे और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बना सकेंगे।

भव्य कथा का आयोजन आगरा में होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। विशेष बात यह है कि जो श्रद्धालु कथा स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे, वे भी जीवांजलि के माध्यम से इस दिव्य कथा से जुड़ सकेंगे। कथा का सीधा प्रसारण जीवांजलि की वेबसाइट और फेसबुक पेज पर किया जाएगा, ताकि देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु भी इस आध्यात्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकें।

कथा वाचन करेंगे पूज्य श्री राम जी भाई

इस पावन कथा का वाचन पूज्य श्री राम जी भाई करेंगे, जो अपनी मधुर वाणी और भावपूर्ण कथा शैली के लिए श्रद्धालुओं के बीच विशेष पहचान रखते हैं। कथा के शुभारंभ से पूर्व 17 मई को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन के मनोरथी मान किशन गुप्ता और गुप्ता परिवार हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने और भगवान श्रीहरि की कृपा प्राप्त करने का आग्रह किया है।

ऐसे देखें LIVE कथा

कथा का सीधा प्रसारण देखने के लिए श्रद्धालु जीवांजलि की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं: www.jeevanjali.com

इसके अलावा फेसबुक पर LIVE कथा देखने के लिए जीवांजलि के आधिकारिक फेसबुक पेज को फॉलो कर सकते हैं: https://www.facebook.com/jeevanjaliofficial

फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने पर श्रद्धालुओं को प्रतिदिन होने वाली कथा और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर:क्या किराना हिल्स को बनाया था निशाना? पूर्व सीडीएस ने बताई परमाणु ठिकाने पर हमले की पूरी कहानी – Indian Drone Crashed At Pakistan’s Nuclear Site Due To Low Fuel: Former Cds General Chauhan

दिल्ली में ढही पुरानी इमारत:कश्मीरी गेट में हवा में लटकी थी ‘मौत’, दूसरी मंजिल से पुलिस ने तीन लोगों को बचाया – Building Collapses In Kashmere Gate Delhi Police Personnel Save Three Members Of Family

कैबिनेट का फैसला:अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को दी मंजूरी, उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य – Cabinet Approval For Formation Of Agniveer Employment Cell Uttarakhand Becomes First State To Do So

एक्सक्लूसिव:’उनसे अलग जुड़ाव रहा’; कुकू कोहली के निधन पर रजा मुराद ने साझा किए किस्से, इस बात का जताया अफसोस – Raza Murad Expresses Grief Over Kuku Kohli Death Shared The Experience Of Working In His Movies

झारखंड:jpsc-jssc भर्ती में सुधार की मांग तेज, हजारीबाग में छात्रों का मार्च; देवेंद्र महतो ने सरकार को घेरा – Jpsc-jssc-recruitment-reform-yatra-hazaribagh-student-protest

दिव्या हत्याकांड:बैंक कर्मी अफसर की हत्या में नया मोड़, हुई तीसरे की एंट्री; बहन प्रज्ञा की पोस्ट से हलचल – Divya Murder Case: New Twist In The Killing Of The Bank Officer; Entry Of A Third Person; Sister Pragya’s Post

Leave a Comment