लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमर उजाला संवाद 2026:वैचारिक मंथन से यूपी के विकास को लगेंगे पंख, स्वर्णिम शताब्दी की राह दिखाएगी चर्चा – Amar Ujala Samvad 2026: Ideational Brainstorming Will Give Wings To Up’s Development

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमर उजाला समूह उत्तर प्रदेश की राजधानी में संवाद उत्तर प्रदेश 2026 का आयोजन करने जा रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन में 20 से अधिक सत्रों के दौरान 35 से अधिक अतिथि प्रदेश के विकास, मनोरंजन, अध्यात्म, खेल, राजनीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत दर्जनों विषयों पर बात करेंगे। इस महामंथन से जो विचार और समाधान निकलेंगे, उनसे निश्चित रूप से प्रदेश के विकास के लिए एक नया दृष्टिकोण मिलेगा। यह आयोजन राजधानी के द सेंट्रम होटल में 18 व 19 मई को सुबह 9 बजे से होगा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके मुख्य अतिथि होंगे।

राकेश सचान

लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), खादी, ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन और वस्त्र मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की एक जिला एक उत्पाद और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे बड़े आयोजनों को सफल बनाने में मुख्य भूमिका रही है। संवाद में वह संकल्प से सिद्धि की बात करेंगे।

जयवीर सिंह

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह सपा के मजबूत गढ़ मैनपुरी में कमल खिलाकर चर्चा में आए। बरेली व बदायूं में करोड़ों रुपये की पर्यटन परियोजनाओं को शुरू करने और निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स को नवंबर 2026 तक पूरा करने के कड़े निर्देश के कारण भी चर्चा में रहे। संवाद में संकल्प से सिद्धि की बात करेंगे।

रवींद्र जायसवाल

स्टांप एवं पंजीयन विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। 2012, 2017 और 2022 में वाराणसी उत्तरी निर्वाचन क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाने वाले रवींद्र जायसवाल के कार्यकाल में रजिस्ट्री राजस्व 11 हजार करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अमर उजाला संवाद में वह संकल्प से सिद्धि की बात करेंगे।

वरुण धवन

स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बदलापुर और बॉर्डर-2 जैसी दो दर्जन से अधिक फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड अभिनेता वरुण भवन अमर उजाला के इस संवाद का हिस्सा होंगे। धवन ने 2012 से 2018 के बीच लगातार 11 हिट फिल्में दी हैं। संवाद में वह सिनेमा पर बात करेंगे।

स्वामी चिदानंद

परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष एवं आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी चिदानंद का प्रारंभिक जीवन वैराग्य, ध्यान और चिंतन में व्यतीत हुआ। ऋषिकेश में गंगा आरती के प्रणेता, पर्यावरण और गंगा संरक्षण के कट्टर समर्थक स्वामी चिदानंद डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की प्रेसिडेंट साध्वी भगवती सरस्वती के साथ अमर उजाला संवाद का हिस्सा बनेंगे। जहां दोनों वक्ता सार्थक जीवन पर अपने विचार रखेंगे।

मृणाल ठाकुर

सुपर 30, सीता रामम, जर्सी और कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्मों में अपनी संवेदनशील अदायगी से करोड़ों दिलों में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इस संवाद का हिस्सा होंगी। छोटे पर्दे से अपना कॅरिअर शुरु करने वाली मृणाल ठाकुर आज पैन इंडिया स्टार बन चुकी हैं। यह सिने जगत पर अपने विचार रखेंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar News:प्रशांत किशोर की पार्टी से चुनाव में उतरे तीन दिग्गज Bjp में; बिट्टू सिंह के साथ केसी सिन्हा भी – Bankipur By-election : Several Jan Suraaj Leaders, Including Bittu Singh And Kc Sinha, Joined The Bjp: Pk

‘पीओके आजाद नहीं बल्कि गुलाम कश्मीर’:अपने ही बिछाए जाल में फंसा पाकिस्तान, 80 हजार लोगों ने कर दी बगावत – Pojk Protest People Said Pok Is Not Disputed Territory It Is Occupied Territory Target Pakistan Army

Manipur Violence:मणिपुर में असम राइफल्स कैंप पर भीड़ का हमला, तीन वाहन फूंके; तलाशी अभियान के बाद भड़की हिंसा – Mob Vandalises Assam Rifles Camp, Torches Vehicles After Search Operation Conducted In Manipur

डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल:’दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश; फर्श भी कराया – Siddharthnagar Murder Case Husband Murders Wife Buries Her Body Inside House After Love Marriage

Explainer:क्यों 18 दिन से भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक, ऐसे अनशन से कब-कब झुकी सरकारें, कौन से रहे बेअसर? – Why Is Sonam Wangchuk On A Hunger Strike? Which Hunger Strikes Succeeded And Which Failed?

फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?:माइटी स्पेन 16 साल बाद फाइनल में; अब इंग्लैंड की टक्कर अर्जेंटीना से – Fifa World Cup 2026: Spain Reach Final After 16 Years, England Face Argentina In Blockbuster Semi-final

Leave a Comment