11:16 AM, 31-Aug-2026
बिश्केक में पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में महात्मा गांधी स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में विभिन्न समुदायों के लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद किया और उनके अनुभवों को जाना।
#WATCH | Kyrgyzstan: Prime Minister Narendra Modi pays floral tribute at Mahatma Gandhi Memorial in Bishkek and meets members of the Indian diaspora.
(Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/n7Hx2W7PGn
— ANI (@ANI) August 31, 2026
पीएम मोदी किर्गिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह कल बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री क्षेत्रीय सुरक्षा, संपर्क और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर भारत का पक्ष रखेंगे।
08:43 AM, 31-Aug-2026
SCO सम्मेलन में क्या होगा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सितंबर को SCO के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का विषय ‘SCO के 25 वर्ष: सतत शांति, विकास और समृद्धि की ओर साथ-साथ’ रखा गया है। सम्मेलन में आतंकवाद से मुकाबला, क्षेत्रीय स्थिरता और सीमा-पार सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। राष्ट्राध्यक्षों के सत्र में बिश्केक घोषणा और अन्य दस्तावेजों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।
08:41 AM, 31-Aug-2026
बिश्केक में किन कार्यक्रमों में शामिल होंगे पीएम मोदी?
किर्गिस्तान पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले बिश्केक में ‘फ्रेंड्स ऑफ इंडिया‘ से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह महात्मा गांधी मेमोरियल पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री ने 2015 में किर्गिस्तान यात्रा के दौरान किया था। पीएम मोदी आज छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। यह आयोजन मध्य एशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खेलों को दुनिया के सामने पेश करता है।
08:35 AM, 31-Aug-2026
किर्गिस्तान दौरा लाइव: पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, भारतीय समुदाय के लोगों से भी की मुलाकात
पीएम मोदी का किर्गिस्तान दौरा लाइव अपडेट्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। यहां वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और संगठन के कई सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। एयरपोर्ट पर किर्गिस्तान के मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष अदिलबेक कासिमालियेव ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक किर्गिज नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहे…
