लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘सबसे बड़ा शोषणकर्ता’:व्यापार वार्ता टूटने के बाद ट्रंप का कनाडा पर हमला, बोले- मुझे खराब लगता है ये देश – Donald-trump-attacks-canada-after-trade-talks-breakdown-tariffs-urges-firms-to-relocate-to-us

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार वार्ता टूटने के बाद कनाडा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने उत्तरी पड़ोसी को “सबसे बड़े शोषणकर्ताओं में से एक” बताया और कनाडाई कंपनियों से शुल्क से बचने के लिए अपना कारोबार अमेरिका में स्थानांतरित करने की अपील की। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कई पोस्ट में अपनी शुल्क नीति को अमेरिका के वाहन उद्योग को बचाने का श्रेय दिया। उन्होंने कनाडा पर अनुचित व्यापार गतिविधियों का भी आरोप लगाया।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “जब मैंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी, तब शुरुआत में ही फोर्ड डेट्रॉयट में अपनी बड़ी फैक्टरी बंद करने की तैयारी कर रही थी। फिर, क्योंकि मैं चुनावी सर्वेक्षणों में आगे चल रहा था, उन्होंने यह देखने के लिए इसे थोड़े समय और खुला रखने का फैसला किया कि क्या होता है। अब यह 24 घंटे, सातों दिन चल रही है और दुनिया की सबसे अधिक लाभदायक कार फैक्ट्रियों में से एक है।”

कनाडा से आने वाले सामान पर ट्रंप ने क्यों जताई नाराजगी?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि फोर्ड, जनरल मोटर्स और अन्य कंपनियों के ऐसे कई और उदाहरण हैं। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अमेरिका के वाहन उद्योग को “फिर से खड़ा किया और वास्तव में बचाया” है। ट्रंप ने कहा, “यह मेरे द्वारा शुल्कों को लेकर उठाए गए कदमों की वजह से हुआ है। सबसे बड़े शोषणकर्ताओं में से एक कनाडा है। मुझे कनाडाई कारें नहीं चाहिए, मुझे कनाडाई पुर्जे नहीं चाहिए, मुझे कनाडा की कोई चीज नहीं चाहिए। वे दशकों से हमारा शोषण कर रहे हैं और अब यह बंद होगा।”

उन्होंने कनाडा के खिलाफ सख्त रुख नहीं अपनाने के लिए पिछली अमेरिकी सरकारों पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने कहा, “यह काम बहुत पहले दूसरे राष्ट्रपतियों के समय हो जाना चाहिए था, ठीक वैसे ही जैसे ईरान को रोकने का काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था।” ट्रंप ने कनाडा की उस अपेक्षा पर भी आपत्ति जताई, जिसमें उसके साथ अमेरिका के किसी राज्य की तरह व्यवहार किए जाने की बात कही गई है।

कनाडा को क्यों नहीं मिलेगी कोई छूट?

उन्होंने कहा, “वे चाहते हैं कि उनके साथ एक राज्य की तरह व्यवहार किया जाए, लेकिन वे राज्य नहीं हैं। मैं कई देशों के नेतृत्व के साथ काम करता हूं, लेकिन मुझे कनाडा सबसे खराब लगता है। अब उन्हें किसी तरह की विशेष छूट नहीं मिलेगी।” कनाडाई उद्योग पर दबाव बढ़ाते हुए ट्रंप ने वहां कारोबार कर रही कंपनियों से अमेरिका आने की अपील की। उन्होंने कहा, “अमेरिका के साथ कारोबार करने वाली सभी कनाडाई कंपनियां तुरंत अमेरिका आ जाएं।”

ट्रंप ने कहा, “इनमें से कई ऐसी कंपनियां हैं, जो वर्षों पहले अमेरिका के गलत नेतृत्व के कारण यहां से बाहर चली गई थीं। जब वे वापस आएंगी तो उन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।” ट्रंप की यह टिप्पणी वॉशिंगटन और ओटावा के बीच बढ़े व्यापार तनाव के बीच आई है। दोनों देश अमेरिकी शुल्क संबंधी उपायों को लेकर अलग-अलग रुख अपना रहे हैं।

ट्रंप के ताजा बयान से उत्तरी अमेरिका के दोनों पड़ोसी देशों के बीच व्यापार को लेकर बयानबाजी और तेज हो गई है। दोनों देश अपने घरेलू उद्योगों की सुरक्षा और शुल्कों के आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिए अलग-अलग कदम उठा रहे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

द बोनस मार्केट अपडेट:बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी भी कमजोर – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा:गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार थार, चार युवकों की मौत, एक घायल – Speeding Thar Overturns On Ganga Expressway Four Youths Killed

आज के दिन:एससीओ सम्मेलन में पुतिन से होगी पीएम मोदी की मुलाकात, ई20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई – Aaj Ke Din Today Top News Headlines 31-august-2026 Pm Modi Putin Sco Summit Sc Hearing Kajri Teej Itr Filing

कासगंज में भीषण सड़क हादसा:पिकअप और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, 23 घायल; सोरोंजी जा रहे थे श्रद्धालु – Three Killed In Collision Between Pickup Vehicle And Truck In Kasganj

टेनिस:रोजर फेडरर ‘इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम’ में शामिल, अमेरिका में मिले सम्मान पर क्या बोले स्विस स्टार? – Tennis Legend Roger Federer In International Tennis Hall Of Fame Swiss Star React On Honor Received In Us

Top News:उत्तर भारत में बारिश का कहर, नेपाल में फिर बाढ़ में झूला पुल बहा; दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खौफ – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31st August 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

Leave a Comment