लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ओए अंधेरे…’ तिलक वर्मा पर नस्लीय टिप्पणी कर बुरे फंसे अर्शदीप सिंह, वायरल वीडियो से मचा बवाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और रील्स/मीम्स आदि शेयर करते रहते हैं. पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच से पहले भी उन्होंने एक स्टोरी पर वीडियो शेयर की, जिसमें वह तिलक वर्मा पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए नजर आए. बेशक ये दो दोस्तों के बीच मजाक था, लेकिन लोग इस पर भड़क उठे और अर्शदीप की आलोचना करने लगे.

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच गुरुवार को धर्मशाला में खेला गया, जिसमें तिलक वर्मा ने 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. वायरल वीडियो मैच से पहले का है, जब अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स नमन धीर के साथ बैठे हुए थे. तिलक वर्मा जब उनके पास से गुजर रहे थे तो अर्शदीप ने उन्हें ‘ओए अंधेरे’ कहकर अपने पास बुलाया.

अर्शदीप ने तिलक पर की नस्लीय टिप्पणी

अर्शदीप यहीं नहीं रुके. जब तिलक उनके पास आए तो उन्होंने कहा कि, “सनस्क्रीन नहीं लगाई क्या.” तब तिलक हल्की मुस्कान के साथ एक कंपनी का नाम बताते हुए कहते हैं कि लगा ली. फिर अर्शदीप नमन धीर की तरफ इशारा करके कहते हैं कि ये होता है असली नूर (चमक), और ये (तिलक वर्मा की तरफ) होता है नकली नूर.”

यह भी पढ़ें- मुंबई से हारने के बाद पंजाब किंग्स की उम्मीदों को लगा झटका, 5 पॉइंट्स में समझिए प्लेऑफ का गणित

वीडियो से साफ पता चल रहा है कि अर्शदीप तिलक वर्मा के रंग का मजाक उड़ा रहे थे, उन्होंने ही इस वीडियो को शेयर भी किया. लेकिन लोग इस पर भड़क उठे. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “सच कहूं तो यह बिल्कुल बेतुका है. इस वीडियो में अर्शदीप सिंह साफ तौर पर तिलक वर्मा का मजाक उड़ा रहे हैं. एक दिन सोशल मीडिया पर इस तरह का बर्ताव उन्हें सचमुच मुश्किल में डाल देगा. युजवेंद्र चहल इस बात का एकदम सही उदाहरण हैं कि चीजें कितनी तेजी से पलट सकती है.”

यह भी पढ़ें- IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स के पूरे स्टाफ की होगी छुट्टी, कप्तान बदलने पर भी विचार

एक अन्य यूजर ने लिखा, “अर्शदीप सिंह को यह बकवास बंद कर देनी चाहिए. मजाक के नाम पर किसी को परेशान करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है.”

एक यूजर ने लिखा, “अर्शदीप सिंह ने सीधे तिलक वर्मा की तरफ देखा और कहा, ‘ओए अंधेरे, सनस्क्रीन नहीं लगाई.’ तिलक के चेहरे पर दिख रहे दर्द और बेचैनी ने सब कुछ बयां कर दिया. वह आहत थे और इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं थे. यह कोई मजाक-मस्ती नहीं थी, बल्कि पूरी तरह से नस्लीय ताना था.”



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment