लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rupee Crash: डॉलर के आगे रुपया धड़ाम, एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी बनी, जानें क्या है वजह

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Doller Vs Rupee:  भारतीय रुपया की गिरावट थमने का नाम ही नहीं ले रही है. आज यानी 14 मई की सुबह जब करेंसी मार्केट खुला तो रुपया में बड़ी भारी गिरावट देखने को मिली. रुपया 20 पैसे टूटकर अब सबसे निचले स्तर पर आ गया है.ऐसे में इसे एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन वाली करेंसी का दर्जा दे दिया गया है. रुपये की गिरावट रोकने के लिए आरबीआई अबतक अरबों डॉलर लगा चुकी है, बता दें कि अगर केंद्र सरकार ऐसी नहीं करती तो हालात बद से बदतर हो सकते थे. 

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 95.74 से खिसक कर 95.86 पर आता दिखा, इसका मतलब है कि सीधा 20 पैसे की कमी आई. एक दिन पहले यानी 13 मई को भी रुपया 95.80 पर पहुंचने के बाद 95.66 प्रति डॉलर पर नजर आया.  

यह भी पढ़ें- केरल के कैप्टन CM सतीशन कितने अमीर हैं, कितना है कैश? जानिए नेटवर्थ

क्या है गिरते रुपया का कारण?
भारत में करीब 90 प्रतिशत कच्चा तेल और 50 प्रतिशत गैस बाहर से आता है. मीडिल ईस्ट के युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत काफी बढ़ी है. इससे भारत के मैक्रोइकॉनॉमिक आउटलुक पर दबाव बढ़ा है. ग्रोथ कम हुई है और महंगाई बढ़ी है. ऐसे में रुपया पर और दबाव बढ़ सकता है. इस पूरे हफ्ते का चार्ट देखें तो डॉलर रुपया के मुकाबले एक हफ्ते में 1.4 प्रतिशत की गिरावट पर है. वहीं, पिछले तीन दिनों में तो ये सबसे लो रहा. 

यह भी पढ़ें- महंगा पेट्रोल-डीजल नहीं बेचने पर रोका जा रहा स्टॉक, डीलर्स की संस्था CIPD के HPCL पर गंभीर आरोप

क्या है शेयर बाजार का हाल
शेयर बाजार की बात करें तो सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 424.44 अंक चढ़ा और 75033.42 पर आया. वहीं, निफ्टी 141.90 अंक चढ़कर 23554.50 पर पहुंच गया. ब्रेंट क्रूड की कीमत 50 प्रतिशत बढ़ी है और ऐसे में रुपया डॉलर के मुकाबले 5 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment