लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IT सेक्टर में धमाका! इस शेयर ने दिया TCS, Infosys और Wipro से भी ज्यादा डिविडेंड, निवेशकों की लगी लॉटरी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

LTIMindtree Limited Q4 Results: शेयर मार्केट के निवेशकों की जल्द ही लॉटरी लगने वाली है. एक बड़ी आईटी कंपनी ने अपने निवेशको को डिविडेंड देने का ऐलान किया है. असल में कंपनी को 45 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है, जिसके बाद कंपनी ने ये ऐलान किया कि वो 53 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी. ये कंपनी कोई और नहीं बल्कि एलटीआईमाइंडट्री है. डिविडेंड के आंकड़े बताने के साथ ही एलटीआईमाइंडट्री ने TCS, Infosys और Wipro को पछाड़ दिया. 

यह भी पढ़ें- केरल के कैप्टन CM सतीशन कितने अमीर हैं, कितना है कैश? जानिए नेटवर्थ

एलटीआईमाइंडट्री के बारे में जानिए- 
एलटीआईमाइंडट्री असल में लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप की आईटी कंपनी है. ये कंपनी साल 2022 में एलएंडटी इंफोटेक और माइंडट्री के मर्जर के बाद बनी और आज ये देश की छठी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है. इस कंपनी में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दी जाती है. साथ ही साथ अब इसे बेहतरीन डिविडेंड देने वाली कंपनी के तौर पर भी जाना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- महंगा पेट्रोल-डीजल नहीं बेचने पर रोका जा रहा स्टॉक, डीलर्स की संस्था CIPD के HPCL पर गंभीर आरोप

कंपनियां क्यों देती हैं डिविडेंड?
जब भी कोई कंपनी मुनाफा कमाती है तो वो अपने निवेशकों को मुनाफे में भी कुछ हिस्सा देती है. इसे ही डिविडेंड कहा जाता है. जब निवेशकों को मुनाफे में से डिविडेंड मिलता है तो इससे कंपनी और निवेशक के बीच का रिश्ता मजबूत होता है. साथ ही दूसरे निवेशक भी ज्यादा डिविडेंड दे रही कंपनी के शेयर खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हैं. एक निश्चित अंतराल पर डिविडेंड देने वाली कंपनी निवेशकों का न सिर्फ भरोसा जीत लेती है बल्कि उन्हें इस बात का संकेत देती है कि वो आर्थिक रूप से कितने मजबूत है. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment