पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में बड़े फेरबदल की तैयारी है और अध्यक्ष मोहसिन नकवी आगामी दिनों में कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं जिसमें राष्ट्रीय चयन समिति में बदलाव और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आकिब जावेद को वरिष्ठ चयनकर्ता के पद से हटाना शामिल है। पाकिस्तान के एक अन्य पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वहाब रियाज को भी एशियाई खेलों के बाद कोचिंग स्टाफ के साथ राष्ट्रीय महिला टीम के मेंटोर पद से हटाए जाने की संभावना है। वह पिछले साल से इस भूमिका में हैं।