लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमर उजाला संवाद:18-19 मई को सिनेमा और राजनीति के दिग्गजों का होगा जुटान, रजिस्ट्रेशन कर ऐसे पाएं फ्री एंट्री – Amar Ujala Sanwad: On May 18 And 19, Big Names From Cinema And Politics Will Gather; Register And Get Free Ent

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजधानी लखनऊ आगामी 18 और 19 मई को देश के चर्चित चेहरों, विचारों और विमर्श का केंद्र बनने जा रही है। 78 वर्षों का गौरवशाली इतिहास समेटे और स्वर्णिम शताब्दी की ओर तेज़ी से बढ़ रहे अमर उजाला समूह का महाआयोजन ‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ राजधानी में सजने जा रहा है। राजधानी के होटल द सेंट्रम में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीति, अध्यात्म, उद्योग, सिनेमा, खेल और समाज के बड़े चेहरे जनता से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे वक्ता केवल अपने क्षेत्र के चर्चित नाम नहीं हैं, बल्कि अपने विचारों, कार्यों और हालिया गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर बहस और चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री से लेकर फिल्म कलाकार, उद्योगपति से लेकर आध्यात्मिक गुरु तक हर वक्ता अपने साथ अनुभव,संघर्ष और बदलते भारत की कहानी लेकर आ रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। आध्यात्मिक जगत से गौर गोपाल दास और स्वामी चिदानंद सरस्वती शामिल होंगे। वहीं राजनीति के मंच पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शिरकत करेंगे। सिनेमा जगत से जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, वरुण धवन, रिचा चड्ढा, मृणाल ठाकुर और श्वेता त्रिपाठी संवाद का हिस्सा बनेंगे। खेल जगत से पूर्व क्रिकेटर एवं राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू और पहलवान संग्राम सिंह भी शामिल होंगे। प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी भारतीय खानपान और फूड कल्चर पर विशेष सत्र में अपने विचार साझा करेंगे।

दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 16 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें धर्म, राजनीति, अध्यात्म, खेल, एआई, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप, शिक्षा, रक्षा और आर्थिक विकास जैसे समकालीन विषयों पर चर्चा होगी। अगर आप भी इस संवाद का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अमर उजाला ऐप डाउनलोड कर अभी रजिस्ट्रेशन करें।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुजरात:अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों समेत देश के दो स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में क्या पता चला? – Gujarat: 10 Schools In Ahmedabad Get Bomb Threats, Turn Out To Be Hoax After Security Checks

नोबेल पुरस्कार 2026:रसायन में हेनरी कागन और केन्सो सोई को नोबेल, ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए सम्मान – Nobel Chemistry Prize 2026: Henri Kagan, Kenso Soai Win Award For Autocatalysis Discovery

अमेरिका से जंग के बीच इराकी मुद्रा हुई कमजोर:दिनार के मुकाबले 1,500 पहुंचा डॉलर, क्यों औंधे मुंह गिरी करेंसी? – Iraqi Currency Weakens Amidst Conflict Us: Dollar Hits 1,500 Against The Dinar; Why Did The Currency Plummet?

उत्तराखंड:आज से मतदाता बनाने का अभियान शुरू, एसआईआर में 4.34 लाख नाम जुड़े, 17.05 लाख कटे, घर-घर होगा सत्यापन – Uttarakhand Sir Voter Revision Voter Enrollment Drive Begins Today 4.34 Lakh Names Added, 17.05 Lakh Deleted

‘व्यवस्था महिलाओं तक पहुंचे’:एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने सिस्टम पर उठाए सवाल, सुरक्षा अधिकारियों को क्या दी सलाह? – Ncw Chief Vijaya Rahatkar Women Safety Address Protection Officers National Conference

पांच करोड़ रुपये लेकर दर्शन करने का आरोप:विराट कोहली की तरफ से आया पहला बयान, प्रेमानंद महाराज पर कही ये बात – Virat Kohli Spokesperson Has Denied The Claims Made By Phalahari Maharaj Dinesh Sharma Saint Premanand Maharaj

Leave a Comment