लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar:48 घंटे में चार सिर कटे शव बरामद, अलग-अलग पड़े शरीर के हिस्से; इस जिले में रहस्यमयी मौतों से सनसनी – Bihar Crime News Beheaded Bodies Recovered Under 48 Hours, Separate Body Parts Trigger Panic

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर एक बार फिर दो सिर कटी लाशें और शरीर के अलग-अलग हिस्से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अब तक चार अज्ञात शवों के हिस्से बरामद किए जा चुके हैं, लेकिन किसी की पहचान नहीं हो सकी है।

मंगलवार देर रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के अभैदे गांव के समीप बोरे में शव और शरीर के कटे हुए हिस्से मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला, मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार समेत लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। एफएसएल और डीआईयू की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी रही।

पढ़ें: मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से तीन लाख रुपये की चेन छीनी, बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों में रामगढ़ थाना क्षेत्र से अब तक चार सिर कटी लाशें और शरीर के कई हिस्से बरामद किए जा चुके हैं। शवों की स्थिति इतनी खराब है कि उनकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। लगातार मिल रहे शवों के बाद रामगढ़ थाना परिसर और आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आसपास के जिलों और थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से गंभीरता से जांच की जा रही है।

क्या बोली पुलिस?


एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि 10 मई को रामगढ़ थाना क्षेत्र की दुर्गावती नदी से दो अज्ञात शवों के कुछ हिस्से बरामद हुए थे। वहीं अभैदे गांव के पास कर्मनाशा नदी के किनारे भी शरीर के कुछ हिस्से मिले हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस इन सभी मामलों को आपस में जुड़े हुए मानकर जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब तक पूरी बॉडी कहीं से बरामद नहीं हुई है। शुरुआती जांच में एक बच्चा, एक पुरुष और एक महिला के शव होने की आशंका है, जबकि चौथे शव की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

एसडीपीओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना हो तो तत्काल पुलिस को जानकारी दें। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। बच्चे के कपड़े पर मिले एक ट्रेलर के नाम का भी सत्यापन कराया जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लाल किले से एलान:पीएम नरेंद्र मोदी ने अब तक 15 अगस्त के भाषण में की कौन सी बड़ी घोषणाएं, इनका कितना हुआ असर? – India 80th Independence Day 2026 Pm Narendra Modi Annoucement From Lakhpati Didi Semiconductor Mission Status

India Vs Wales Live Score:पुरुष हॉकी विश्वकप का हुआ आगाज, भारत और वेल्स के बीच मुकाबला जारी – India Vs Wales Mens Hockey World Cup Free Live Score Match Updates And Highlights

Independence Day 2026:कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा एरियर, जानें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम की बड़ी घोषणाएं – Cm Sukhvinder Singh Sukhu Big Announcements On Independence Day Function 2026 Barsar, Da Arrears

क्या आपने देखा गूगल का नया अंदाज?:स्वतंत्रता दिवस पर बनारसी से पश्मीना तक…जानें इस डूडल में क्या खास – Google Independence Day 2026 Doodle Celebrates India’s Textile Heritage

80th Independence Day:चेचक-पोलियो के हाहाकार से लेकर एआई के इस्तेमाल तक, हेल्थ केयर में कितना आगे निकला भारत? – 80th Independence Day India Healthcare Journey And Evolution From 1947 To 2026

Pm Modi Car:80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी किस लग्जरी कार से लाल किले पहुंचे? जानें उसकी खासियत और कीमत – Pm Modi Arrives In Which Car At Red Fort For Independence Day 2026: What Makes It Special?

Leave a Comment