लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

देश में बदलेगा मौसम:पश्चिमी विक्षोभ का असर, उत्तर भारत में अगले पांच दिन होगी बारिश; कई राज्यों में अलर्ट – Weather To Change Across Country Western Disturbance Impact Rain Expected In North India Over Next Five Days

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम के मिजाज में फिर बदलाव हो रहा है। अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान तक गरज और चमक के साथ बारिश होने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

इस दौरान, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून के चलते भारी से भारी बारिश होने और आंधी आने की भी संभावना है। कुछ राज्यों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वायुमंडल की निचली परत पर पंजाब से बिहार तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसम संबंधी प्रणालियों के चलते जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले सप्ताह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 तक असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र और सिक्किम के साथ ही ओडिशा और झारखंड में कुछ ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और विदर्भ में लू जैसी स्थिति बनी रही। पश्चिम बंगाल, पूर्वी यूपी, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ मं 50-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ ही ओडिशा, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कुछ जगहों पर आधी चली।

उत्तर से पूर्वी भारत तक आंधी-बारिश व तूफान

इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इस दौरान इन राज्यों में कुछ-कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। 24 जून को पश्चिमी राजस्थान में और 24 से 26 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड में बारिश होगी।

पश्चिम-दक्षिण भारत में ज्यादा असर

आईएमडी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 22 और 25 जून के दौरान कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, पुचुडेरी, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरलम में व्यापक बारिश हो सकती है।

बांदा-ब्रह्मपुरी सबसे गर्म

आईएमडी के अनुसार, शनिवार को देश में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के बांदा और महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी रहे। इन दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, प्रयागराज और वर्धा में 43 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। छत्तसीगढ़ के राजनादगांव में 42.5, वाराणसी में 42.6 और नागपुर, अकोला, खजुराहो में 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी ज्यादा गर्मी महसूस की गई और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में बिजली गिरने से पांच की मौत

बिहार में बारिश के दौरान बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा वैशाली में तीन और नवादा व जमुई में एक-एक मौतें हुई हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है। और आगे बढ़ा मानसून दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। उसकी उत्तरी सीमाएं सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, रांची, जमुई, मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही हैं। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 23 जून तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rashifal 21 June:इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें 21 जून का राशिफल – Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction Of 21 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

International Yoga Day Live:योग दिवस आज, Pm कोलकाता से करेंगे आगाज; दुनियाभर में 2,500 जगहों पर कार्यक्रम – International Yoga Day 2026 Pm Modi In Kolkata Many Worldwide Events Records Reactions News In Hindi

Neet Re-exam:नीट पुनर्परीक्षा आज, 51311 जैमर्स और डेढ़ लाख कैमरों से होगी निगरानी; ढाई लाख पुलिसकर्मी तैनात – Neet Ug Retest 2026 Tight Security Arrangements Nta Exam Centres Air Force Support Paper Leak Case

Ram Mandir:चढ़ावे में चोरी के मिले साक्ष्य, गोपाल राव-अनिल की भूमिका संदिग्ध; Sit कल सौंपेगी Cm को रिपोर्ट – Ram Mandir: Evidence Of Theft Of Offerings Found; Roles Of Gopal Rao And Anil Under Suspicion

Germany Vs Ivory Coast:डेनिज उन्दाव के डबल से जर्मनी जीता, आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया; नॉकआउट का टिकट पक्का – Fifa World Cup 2026 Germany Vs Ivory Coast Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos

Climate Change:हिमालय की हवा में भी जहर, मुनस्यारी में मिले कैंसर से जुड़े रसायन; हवा में बेंजीन चिंताजनक – Air In The Himalayas Also Toxic; Cancer-linked Chemicals Found In Munsiyari

Leave a Comment