इंडियन प्रीमियर लीग में नया चलन देखने को मिल है कि बल्लेबाज पहली ही गेंद पर बाउंड्री बटोरने की कोशिश करने लगते हैं. वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और प्रियांश आर्य जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के इस दौर में बल्लेबाज पहले ही ओवर में ऐसे बल्ला घुमाते हैं जैसे पारी में 20 नहीं सिर्फ एक ही ओवर होता हो. इसी कारण बहुत सी टीमों ने पारी के शुरुआती ओवर में ही चौके-छक्कों की बारिश की है. यहां जान लीजिए उन टीमों के बारे में, जिन्होंने पहले ही ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाए हों.
पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली IPL टीम
IPL के इतिहास में पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स है, जिसने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहली 6 गेंदों में 26 रन बटोरे थे. उस ओवर में अकेले यशस्वी जायसवाल ने 2 छक्के और तीन चौके लगाए थे. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 24 रन बटोरे थे.
इसी सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के फिन एलन ने ऐसा कहर बरपाया कि कोलकाता की टीम ने पहले ही ओवर में 24 रन जड़ दिए. पंजाब किंग्स भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पारी के पहले ओवर में 22 रन बटोरे थे, राजस्थान रॉयल्स भी एक ही ओवर में 22 रन बटोर चुकी है.
यह इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की बात है, जब राजस्थान रॉयल्स के ही नमन ओझा गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे थे. राजस्थान ने KKR के खिलाफ मुकाबले में पहले ओवर में 21 रन बनाए थे.
- 26 रन – राजस्थान रॉयल्स
- 24 रन – दिल्ली कैपिटल्स
- 24 रन – कोलकाता नाइट राइडर्स
- 22 रन – राजस्थान रॉयल्स
- 22 रन – पंजाब किंग्स
यह भी पढ़ें: हेनरिक क्लासेन के पास इतिहास रचने का मौका, गुजरात के खिलाफ बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड


