लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इन 3 कारणों से हार्दिक पांड्या IPL 2027 में नहीं होंगे MI के कप्तान! हैरान करने वाली वजह सामने आईं

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अब मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में जाना संभव नहीं है. बीते रविवार RCB के हाथों 2 विकेट की हार के साथ ही मुंबई की टीम IPL 2026 से बाहर हो गई. इस खराब प्रदर्शन का एक मुख्य कारण कप्तान हार्दिक पांड्या को बताया गया. हार्दिक पिछले 2 मैचों से बाहर बैठे हैं, फिर भी MI की टीम कोई कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाई.

मुंबई के इस खराब प्रदर्शन और प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट होने के बाद हार्दिक की कप्तानी सबसे ज्यादा सवालों के घेरे में है. यहां ऐसे तीन कारणों के बारे में जान लीजिए, जिनकी वजह से हार्दिक शायद अगले सीजन मुंबई इंडियंस के कप्तान ना रहें.

तीन सीजन, कोई ट्रॉफी नहीं

मुंबई इंडियंस ने 2024 में हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड किया था. जब रोहित शर्मा को हटाकर उन्हें कप्तानी सौंपी गई, तब MI मैनेजमेंट की मंशा साफ थी कि वह हार्दिक में एक लॉन्ग-टर्म कप्तान देख रहा है. मगर परिणाम उम्मीदों से उलट निकल कर आए हैं, क्योंकि हार्दिक की कप्तानी में MI लगातार तीन सीजन से ट्रॉफी नहीं जीती है और केवल एक बार प्लेऑफ में पहुंची है. लगातार मिल रही असफलता MI मैनेजमेंट को कप्तान बदलने का कड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर सकती है.

लगातार फिटनेस संबंधी समस्याएं

फिटनेस संबंधी समस्याएं हार्दिक पांड्या का पीछा नहीं छोड़ती है. यही वजह है कि वे टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं और अब व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी कमर में दर्द उन्हें परेशान करने लगा है. यह ‘वर्कलोड मैनेजमेंट’ का वाक्यांश हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की वजह से ज्यादा चर्चा में रहता है. बताया जाता है कि हार्दिक की फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण ही उन्हें भारत की टी20 टीम की कप्तानी नहीं मिली थी. अब उसी तरह की परिस्थिति हार्दिक को मुंबई इंडियंस टीम में भी झेलनी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या ने क्या सच में मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो? जानिए वायरल खबर की पूरी सच्चाई

बतौर कप्तान खराब फैसले और खराब व्यक्तिगत प्रदर्शन

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन का एक मुख्य कारण कप्तान हार्दिक द्वारा लिए गए खराब फैसले भी रहे हैं. क्रिकेट एक्सपर्ट्स पूरे सीजन के दौरान उन्हें खराब फील्डिंग सेट करने और गेंदबाजों का सही इस्तेमाल ना करने के लिए निशाना बनाते रहे हैं. दूसरी ओर उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन बहुत खराब रहा है, क्योंकि आईपीएल 2026 में उन्होंने आठ मैचों में सिर्फ 146 बनाए और गेंदबाजी में केवल 4 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL में यादगार जीत के बाद भावुक दिखा RCB का ड्रेसिंग रूम, विराट कोहली ने खिलाड़ियों को दिया ये खास मैसेज

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Watch: ‘आज जाओ, हमें सपोर्ट की बहुत जरुरत…’, 4 लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने की अपील

IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची, अंकतालिका में अन्य टीमें किस स्थान पर?

आईपीएल 2026 के बीच CSK ने लिया बड़ा फैसला, टीम में शामिल हुआ ये विस्फोटक ऑलराउंडर; जानिए कौन है यह खिलाड़ी

IPL 2026 Playoff Chances: 14 मैच बाकी, GT का 99.6% और SRH का प्लेऑफ में जाने का चांस हुआ कम; देखें सभी हर टीम की संभावना

‘ये बर्दाश्त से बाहर है’; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात

पैट कमिंस को क्यों मिली ऐसी सजा? GT के खिलाफ मैच में हुई गलती के लिए BCCI ने ठोका जुर्माना

Leave a Comment