लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जब शम्मी कपूर ने धर्मेंद्र को कराया था ‘अंडे और ब्रांडी’ वाला नाश्ता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


हिंदी सिनेमा के पुराने दौर के कलाकारों से जुड़े किस्से हमेशा दिलचस्प होते हैं. ऐसा ही एक मजेदार किस्सा दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर से जुड़ा है, जिसे एक्टर धर्मेंद्र ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ में सुनाया था. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में है. धर्मेंद्र ने बताया कि शम्मी कपूर खाने-पीने के काफी शौकीन थे. एक दिन उन्होंने उन्हें अंडे और ब्रांडी वाला नाश्ता करवाया था.

 शम्मी कपूर ने धर्मेंद्र को कराया था ब्रांडी वाला नाश्ता

दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र द्वारा ‘इंडियन आइडल 13’ के दौरान सुनाए गए किस्से के मुताबिक, धर्मेंद्र ऐक्ट्रेस नूतन के साथ श्रीनगर में शूटिंग के लिए जा रहे थे. उन्हें सुबह जल्दी निकलना था और वह काफी जल्दी में थे. उसी दौरान उनकी मुलाकात शम्मी कपूर से हुई, जिन्होंने हमेशा की तरह बड़े सम्मान के साथ उनका स्वागत किया.

ये भी पढ़े: ‘धुरंधर 2’ से ‘कर्तव्य’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर धमाकेदार एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रहीं 8 नई फिल्में-सीरीज

 धर्मेंद्र ने पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा, “उस वक्त शम्मी कपूर ने मुझसे पूछा कि क्या आपने नाश्ता कर लिया है? इस पर मैंने जवाब दिया कि मैं पहले ही नाश्ता कर चुका हूं. लेकिन उन्होंने मेरी बात मानने के बजाय मुझे दोबारा नाश्ता करने के लिए कहा. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वह मुझे क्या खिलाने वाले हैं.”

 धर्मेंद्र ने आगे कहा, “शम्मी कपूर ने एक गिलास लिया, उसमें दो अंडे तोड़े और फिर उसमें थोड़ी ब्रांडी मिलाई. इस मिश्रण को उन्होंने मुझे नाश्ते के तौर पर दिया. उनका अंदाज बिल्कुल अलग था और वह जिंदगी को अपने तरीके से जीते थे.” 

 शम्मी कपूर खास अंदाज के लिए जाने जाते थे

बता दें कि शम्मी कपूर हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. चाहे रोमांटिक गाने हों या इमोशनल सीन, शम्मी कपूर हर किरदार को अपने खास अंदाज में निभाते थे. खाने-पीने के प्रति उनका प्यार भी इंडस्ट्री में काफी मशहूर था.

ये भी पढ़े: नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही 2 घंटे 10 मिनट को ये तेलुगु हॉरर कॉमेडी, IMDb रेटिंग है धांसू

 धर्मेंद्र और शम्मी कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया था. साल 1987 में दोनों कलाकार फिल्म ‘हुकूमत’ में साथ नजर आए थे. इसके बाद दोनों साल 1991 में फिल्म ‘मस्त कलंदर’ में भी साथ दिखाई दिए.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने मारी बाजी, ‘धमाल 4’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें- वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों का हाल

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Fact Check: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की ‘3 इडियट्स’, जानिए रिलीज डेट

रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश

Leave a Comment