लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पूजा बत्रा से सुष्मिता सेन तक, इन एक्ट्रेसेस के लिए मुसीबत बनी लंबी हाइट, हाथ से निकली फिल्में

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


आज के दौर में मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए अच्छी हाइट और पर्सनैलिटी होना बेहद ही जरूरी है. बॉलीवुड में ज्यादातर एक्ट्रेसेस लंबी हाइट की ही हैं. वहीं कई एक्ट्रेसेस के लिए लंबी हाइट परेशानी बन गई थी. हीरो से ज्यादा लंबा कद होने की वजह से कई अभिनेत्रियों को फिल्मों में कम मौके मिले, क्योंकि मेकर्स ऐसी जोड़ियों को स्क्रीन पर दिखाने से कतराते थे.

पूजा बत्रा
पूजा बत्रा जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 1993 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था. उन्होंने ‘विरासत’ (1997) से बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत की थी. इसके बाद वो ‘हसीना मान जाएगी’, ‘नायक’ जैसी फिल्मों में नजर आई. वहीं बता दें, पूजा बत्रा ने एक बार बताया था कि उनके साथ कोई हीरो काम करने को तैयार नहीं होता था. लंबे कद की वजह से ही उन्हें गिनी चुनी फिल्में मिल पाई.

ये भी पढ़ेंः ‘प्यार हमेशा…’ थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनते ही तृषा कृष्णन ने किया पहला पोस्ट

सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन फिल्म इंडस्ट्री का फेमस चेहरा है. मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता ने फिल्म ‘दस्तक’ (1996) से बॉलीवुड में शुरुआत की और ‘बीवी नंबर 1’ व ‘मैं हूं ना’ जैसी फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी लंबी हाइट की वजह से काफी स्ट्रगल किया है. एक्ट्रेस ने एक  बार खुद खुलासा किया था कि फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ के टाइम सलमान खान से ज्यादा हाइट होने के कारण शूटिंग में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.

डेविड धवन के निर्देशन में बनी बीवी नंबर 1 दरअसल पहले गोविंदा को कास्ट किया जा रहा था. लेकिन, सुष्मिता सेन की ज्यादा लंबाई के कारण एक्टर ने फिल्म को मना कर दिया. हाइट के कारण ही सुष्मिता गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आईं.

तब्बू
पॉपुलर एक्ट्रेस तब्बू ने भी अपनी हाइट की वजह से कई फिल्में रिजेक्ट कीं. आमिर खान की फिल्म मन के लिए तब्बू को कास्ट किया गया था, लेकिन लंबी हाइट की वजह से वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई. बाद में फिल्म में मनीषा कोइरला को कास्ट किया गया था. 

ये भी पढ़ेंः  कियारा अडवाणी के लिए शेफ बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक्ट्रेस के पहले मदर्स डे को बनाया स्पेशल, देखें फोटोज

वहीं एक बार एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपनी हाइट का जिक्र किया था. उन्होंने बातचीत में कहा था कि मैंने ऐसे कई एक्टर्स के साथ काम किया है, जिनकी हाइट छोटी थी और मुझे नहीं लगता था कि ये मायने रखता है. अगर आप केमिस्ट्री की बात करें तो ये सब एक्टिंग पर डिपेंड करता है. मुझे यहां ऐसा नहीं लगता. हाइट मायने नहीं रखती.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी ‘देऊल बंद 2’ हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज लॉरेंस बिश्नोई गैंग, एक्टर को दी धमकी, लिखा- ‘सांसें दबा लेंगे,’ जांच में जुटी पुलिस

इवेंट में ब्लैक गाउन में दिवा लगीं माधुरी दीक्षित, अनन्या पांडे भी लगीं अप्सरा, लेकिन सारी लाइमलाइट लूट ले गईं बॉबी देओल की पत्नी

Leave a Comment